अंबेडकर स्टेडियम में रविवार को किर्गिस्तान के खिालफ खेले गए नेहरू कप मैच से पहले भूटिया को स्मृति चिन्ह भेंट दिया गया। भूटिया ने 1995 में थाईलैंड के खिलाफ नेहरू कप में ही अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।
भूटिया ने कहा, "देश के लिए 100 मैच खेलने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जब मैंने खेलना शुरू किया था, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा।"
भूटिया पिछले 10 साल से राष्ट्रीय टीम के कप्तान बने हुए हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन टूर्नामेंट जीते हैं। भारतीय टीम ने 2002 में वियतनाम में एलजी कप, 2007 में नेहरू कप और 2008 में एएफसी चैलेंज कप जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।