पाकिस्तान को शुरुआती झटका, 2 विकेट गिरे (लीड-1)
पारी की शुरुआत करने उतरे पूर्व कप्तान शोएब मलिक नौ रन बनाकर नुवान कुलसेकरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय पाकिस्तान का कुल योग 29 रन था।
कुल योग में अभी 11 रन ही जुड़े थे कि थिलन तुषारा ने सलामी बल्लेबाज कामरान अकमल को भी पेवेलियन की राह दिखा दी। अकमल ने 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 9.2 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे। शाहिद अफरीदी नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मोहम्मद यूसुफ ने खाता नहीं खोला था।
इससे पहले, श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बना सकी।
श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 36 और माहेला जयवर्धने ने 33 रनों की पारी खेली।
श्रीलंकाई पारी का सबसे चमत्कारी पक्ष मुथैया मुरलीधरन के बल्ले से निकलकर सामने आया। मुरली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों की उम्दा पारी खेली।
मैथ्यूज ने अपनी 50 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। संगकारा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए जबकि जयवर्धने ने अपनी उपयोगी पारी के दौरान 56 गेंदों पर एक चौका जड़ा। थिलन तुषारा आठ और लसिथ मलिंगा चार रन पर अविजित लौटे।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमेर ने तीन विकेट झटके। अब्दुर रज्जाक को दो विकेट मिले जबकि उमर गुल, सईद अजमल और शाहिद अफरीदी को एक-एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications