Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 36 रनों से हराया (लीड-4)

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए लेकिन पाकिस्तानी टीम ने 44.4 ओवर में 196 रन ही बना सकी।

पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था।

पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने सर्वाधिक 33, फवद आलम ने 31, शाहिद अफरीदी ने 27, मोहम्मद आमेर ने 23 और कामरान अकमल ने 20 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने आए शोएब मलिक (9), मोहम्मद यूसुफ (4), यूनुस खान (12), मिस्बाह उल हक (9) बुरी तरह नाकाम रहे।

श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा ने तीन विकेट चटकाए जबकि नुवान कुलसेकरा और मुथैया मुरलीधरन ने दो-दो विकेट लिए। सनत जयसूर्या और लसिथ मलिंगा को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 232 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने 36 और माहेला जयवर्धने ने 33 रनों की पारी खेली।

श्रीलंकाई पारी का सबसे चमत्कारी पक्ष मुरलीधरन के बल्ले से निकलकर सामने आया। मुरली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों की उम्दा पारी खेली।

मैथ्यूज ने अपनी 50 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। संगकारा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए जबकि जयवर्धने ने अपनी उपयोगी पारी के दौरान 56 गेंदों पर एक चौका जड़ा। तुषारा आठ और लसिथ मलिंगा चार रन पर अविजित लौटे।

पाकिस्तान की ओर से आमेर ने तीन विकेट झटके। अब्दुर रज्जाक को दो विकेट मिले जबकि गुल, सईद अजमल और अफरीदी को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+