वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपः सात साल का सूखा खत्म कर लक्ष्य ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
नई दिल्ली। बैडमिंटन जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के सात साल के सूखे को समाप्त कर दिया है। कनाडा के मार्कहाम में आयोजित इस मुकाबले में लक्ष्य को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन वो ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल हो गए।
इस सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य का सामना थाइलैंड के कुनलावुत से हुआ जिसमें उन्हें 20-22, 21-16 और 21-13 से पराजय का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले जब ये दोनों खिलाड़ी एशियाई जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने आए थे तो इस 17 वर्षीय सेन ने बाजी मारी थी। इस बार थाइलैंड के इस खिलाड़ी ने लक्ष्य को मात देकर अपनी हार का बदला लिया है।
सबसे खास बात है कि विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में इस साल भारत को एकमात्र पदक हासिल हुआ है जो लक्ष्य ने दिलाया है। वहीं, उनसे पहले सात साल पहले इस मुकाबले में भारत को समीर वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस चैंपियनशिप में भारत की तरफ से बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2008 में भारत को यह सफलता दिलाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
