Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मासा को जल्द मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी

समाचार एजेंसी डीपीए ने एक ब्राजीली समाचार पोर्टल के माध्यम से खबर दी है कि आपातकालीन ऑपरेशन के बाद मासा की देखरेख में लगे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सकारात्मक सुधार आया है।

मासा की देखरेख कर रहे डॉक्टर डीनो एल्टमैन ने कहा कि मासा को लेकर साफ-साफ कुछ भी कहना संभव नहीं लेकिन बहुत संभावना है कि एक सप्ताह के भीतर वह घर लौट जाएंगे।

मासा का इलाज बुडापेस्ट के एईके सैन्य अस्पताल में चल रहा है और ऑपरेशन के बाद लगातार तीसरे दिन भी उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। सोमवार को मासा के शरीर में हरकत हुई थी लेकिन उनकी आंख में लगी गंभीर चोट को लेकर डॉक्टर खासे चिंतित हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रैक पर हुई इस दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था, जिस कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मासा ने खुद को बचाने के लिए ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+