Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बोल्ट ने बनाया ऐतिहासिक रिकार्ड (लीड-1)

बर्लिन, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ओलंपिक चैम्पियन एथलीट उसैन बोल्ट ने रविवार रात बर्लिन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में 100 मीटर की दौड़ को 9.58 सेकेंड में पूरा करके नया विश्व रिकार्ड कायम कर दिया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जमैका के इस चैम्पियन धावक ने पिछले वर्ष बीजिंग ओलंपिक में मात्र 9.69 सेकेंड में 100 मीटर की दूरी तय कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।

बोल्ट (23) ने बर्लिन के ओलंपिक स्टेडियम में नया रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया तो वहां मौजूद 50,000 से अधिक दर्शक और दुनिया भर में इसका प्रसारण देख रहे उनके लाखों चाहने वाले खुशी से झूम उठे।

अमेरिका के टॉयसन गे ने 9.71 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया। जमैका के ही असाफा पावेल 9.84 सेंकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने कांस्य पदक जीता।

बोल्ट ने कहा, "मैं विश्व रिकार्ड बनाने के लिए पहले से तैयार था और मैंने ऐसा किया। मुझे खुद पर गर्व है। इतिहास में यह एक बड़ा क्षण है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+