भुल्लर सबसे कम उम्र में एशियाई टूर खिताब जीतने वाले भारतीय (लीड-1)
भुल्लर ने 21 साल की उम्र में यह खिताब जीता है जबकि इससे पहले जीव मिल्खा सिंह और शिव कपूर ने 23 साल की उम्र में एशियाई टूर में खिताबी जीत हासिल की थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भुल्लर के पेशेवर करियर का यह पहला खिताब है।
वर्ष 2007 में इस टूर्नामेंट में नाकामी झेलने वाले भुल्लर ने कुल 22 अंडर 266 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। चार दौर में उन्होंने 69, 68, 62 और 67 का कार्ड खेला था।
भुल्लर एशियाई टूर में खिताब जीतने वाले आठवें भारतीय हैं। इससे पहले, जीव मिल्खा सिंह, शिव कपूर, अर्जुन अटवाल, गौरव घई, ज्योति रंधावा, राहिल गंगजी और एस.एस.पी. चौरसिया ने यह खिताब अपने नाम किया है।
जीव ने वर्ष 1994 में शिनहान डोंघाई ओपन गोल्फ खिताब जीता था। इसके बाद 23 साल की उम्र में कपूर ने भी 2005 में वोल्वो मास्र्ट्स खिताब पर कब्जा किया था।
भुल्लर ने पिछले हफ्ते टर्नबैरी में प्रतिष्ठित ब्रिटिश ओपन में हिस्सा लिया था। अपने करियर के पहले मेजर टूर्नामेंट से ढेर सारा अनुभव बटोरने के बाद भुल्लर ने इंडोनेशिया में अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया।
इस साल तीन प्रोफेशन गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीडीटीआई) खिताब जीतने वाले भुल्लर इस जीत के साथ भारत के प्रमुख गोल्फ खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
भुल्लर ने कहा, "करियर का पहला एशियाई टूर खिताब जीतने के बाद भला किसे अच्छा नहीं लगेगा। मैंने पहले भी कहा था कि ब्रिटिश ओपन में खेलने के बाद मेरा अगला लक्ष्य एशियाई टूर खिताब जीतना होगा। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications