For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टर्की के दौरे पर गए 8 बॉक्सर कोरोना संक्रमित, सभी को इस्तांबुल में क्वारेंटीन किया गया

नई दिल्ली। टर्की के इस्तानबुल में प्रतियोगी ट्रिप पर गई भारतीय बॉक्सिंग टीम के 8 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता गौरव सोलंकी, प्रयाग चौहान, ब्रजेश यादव पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद ये सभी लोग क्वारेंटीन हो गए थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कोच धर्मेंद्र यादव, संतोष बिरमोल, फिजियोथेरेपिस्ट शिखा केडिया, डॉक्टरर उमेश, वीडियो एनालिस्ट नितिन कुमार को भी क्वारेंटीन किया गया है। ये सभी लोग इस्तानबुल में बोस्फरस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि सोलंकी ने इस प्रतियोगिता मे ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं महिलाओं की बात करें तो निखत जरीन ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल दो पदक जीते हैं।

इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे ललित प्रसाद, शिवा थापा,दुर्योधन सिंह नियोगी, नमन तंवर और कृष्ण शर्मा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि महिलाओं के ग्रुप में जरीन, सोनिया लेथर, प्रवीन, ज्योति ग्रेवाल और पूजा सैनी भी टीम का हिस्सा थीं। इस दौरे पर जो भी सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं उन सभी लोगों को इस्तांबुल में ही क्वारेंटी कर दिया गया है। 7 दिन तक क्वारेंटीन रहने के बाद उन सभी लोगों का कोरोना का टेस्ट किया जाएगा, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन लोगों को छुट्टी दी जाएगी।

तुर्की दौरे पर पुरुष मुक्केबाज ललित प्रसाद, शिवा थापा, दुर्योधन सिंह नेगी, नमन तंवर, कृष्णन शर्मा और महिलाओं की टीम में सोनिया लाथेर, परवीन, ज्योति ग्रेवाल, पूजा सैनी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इन सभी लोगों का एक हफ्ते बाद फिर से कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन लोगों को छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल इन सभी लोगों को इस्तांबुल में क्वारेंटीन किया गया है।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 10:48 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+