For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Asian Games 2018 : 'जख्मी' विकास ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत को तगड़ा झटका लगा है। बॉक्सिंग में भारत को गोल्ड की उम्मीद थी लेकिन की यह उस समय टूट गईं जब स्टार मुक्केबाज विकास कृष्ण अनफिट होने के चलते सेमीफाइनल में नहीं उतरे। विकास को इस तरह इन खेलों में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। विकास के रिंग में न उतरने का कारण उनकी बायीं पलक पर चोट लगना है। उन्हें सेमीफाइनल खेलने से अयोग्य करार दिया गया।

विकास भले ही सेमीफाइनल में नहीं उतरे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया। वह लगातार 3 एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं। उन्होंने ग्वांग्झू में 2010 में लाइटवेट 60 किग्रा में गोल्ड जीता था । इसके बाद 2014 में इंचियोन में मिडिलवेट में ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलाया। बता दें कि उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में चोट लगी थी और क्वॉर्टर फाइनल में उनका घाव और गंभीर हो गया था।

विकास को कजाकिस्तान के अमानकुल अबिलखान से खेलना था लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा। एशियन गेम्स में भारतीय दल के साथ गए एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है।

बता दें कि भारत के लिए अब तक सिर्फ हवा सिंह ने 1966 और 1970 एशियन गेम्स में लगातार दो बार बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये रिकॉर्ड अब भी बरकरार है। वहीं एक और स्टार भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2006 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और 2010 में गोल्ड मेडल जीता था।

विकास ने अपना पहला मेडल 2010 एशियन गेम्स में लाइटवेट में गोल्ड के साथ जीता था। इसके बाद वह 2014 में मिडिलवेट कैटिगरी में आ गए और ब्रॉन्ज जीता।

Story first published: Friday, August 31, 2018, 13:16 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+