For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

असम के विधायकों ने देखा लवलीना का LIVE मैच, स्थगित रही विधानसभा

असम : टोक्यो ओलंपिक 2020 में असम की 23 वर्षीय महिला बाॅक्सर लवलीना बोरगोहेन ने ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया। हांलाकि उनके पास गोल्ड मेडल तक जाने के लिए सुनहरा माैका था, लेकिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले में तुर्की की विश्व नंबर-1 मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर भी लवलीना ने मेडल लाकर देश का नाम राैशन किया, चाहे उसका रंग कैसा भी हो। वहीं लवलीना का सेमीफाइनल मैच असम के विधायकों ने भी देखा। करीब आधे घंटे के लिए विधानसभा को स्थगित करना पड़ा।

पहले ही ब्राॅन्ज मेडल कर चुकीं थी पक्का

पहले ही ब्राॅन्ज मेडल कर चुकीं थी पक्का

लवलीना के प्रदर्शन के कारण असम चर्चा में आया। लवलीना असम की पहली महिला मुक्केबाज भी हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। लवलीना ने ब्राॅन्ज मेडल 30 जुलाई को क्वार्टर फाइनल जीतकर ही अपने नाम कर लिया था। तब असम की सरकार उनके गांव का विकास करने के लिए भी जाग गई। लवलीना के घर की ओर जाने वाला रास्ता अभी तक कच्चा था, लेकिन वहां के विधायक ने तुंरत सड़क पक्की करवाने का आदेश दे दिया।

पक्की हो रही है लवलीना के गांव की सड़क

पक्की हो रही है लवलीना के गांव की सड़क

असम के गोलघाट जिले के बारोमुथिया गांव की स्थिति बेहद खराब थी। अब असम की सरकार नहीं चाहती कि देश की मेडलिस्ट लवलीना जब घर आए तो उसे कीचड़ से गुजरना पड़े। ऐसे में विधायक बिस्वजीत फुकन ने सड़क पक्की करने के आदेश दिए जिसके बाद अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा टोक्यो से ओलंपिक पदक के साथ भारत लौटने से पहले लवलीना के घर तक जाने वाली 3.5 किलोमीटर की कच्ची सड़क की मरम्मत की जा रही है।

लवलीना ने रचा इतिहास

लवलीना ने रचा इतिहास

भले ही लवलीना मैच हार गईं, लेकिन वो मेडल लाकर नया इतिहास रचने में सफल हुई हैं। वह दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता हो। भारत को ओलंपिक में 9 साल बाद बाॅक्सिंग में कोई मेडल आया है। इससे पहले बीजिंग ओलंपिक खेल-2008 में विजेंद्र सिंह और लंदन ओलंपिक खेल-2012 में मैरी काॅम ने भारत के लिए ओलंपिक में ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया था।

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 12:42 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+