लिवर कैंसर से जूझ रहे महान बॉक्सर डिंको सिंह एयर एम्बुलेंस के सहारे आएंगे दिल्ली

नई दिल्ली। ​लिवर कैंसर से जूझ रहे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले महान बॉक्सर डिंको सिंह के इलाज के लिए स्पाइसजेट ने मिसाल पेश की है। स्पाइसजेट की एयर एम्बुलेंस बॉक्सर डिंको सिंह को इम्फाल से दिल्ली लाएगी। इसकी जानकारी स्पाइसजेट ने ही दी। स्पाइसजेट ने बयान जारी करते हुए कहा कि डिंको सिंह को एयर एम्बुलेंस सर्विस से बिना किसी चार्ज के लाया जाएगा।

बता दें कि कोरोना संकट की वजह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक रहेगा। इससे पहले भी लंबे समय तक लॉकडाउन रहने के चलते डिंको सिंह की रेडिएशन थेरेपी समय पर नहीं हो पाई। 41 साल के बॉक्सर लॉकडाउन के वजह से दिल्ली नहीं आ सके क्योंकि, सभी ट्रेन और विमान सेवाएं बंद हैं।

इससे पहले भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने भी कहा था कि डिंको को इलाज के लिए 25 अप्रैल को दिल्ली लाया जाएगा। स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह, जो बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने ये फैसला किया कि डिंको एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया जाए, जहां उनका इलाज हो सके।

डिंको सिंह भारत के पूर्व बॉक्सर खिलाड़ी है। अर्जुन पुरुस्कार विजेता डिंको सिंह ने वर्ष 1998 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जो उनकी जिंदगी का सबसे शानदार क्षण था। इससे पहले डिंको सिंह ने बैंकॉक में किंग्स कप भी जीता था। डिंको सिंह का नाम देश में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में लिया जाता है। अनाथालय में बीता जीवन डिंको सिंह का जन्म मणिपुर के एक गांव में हुआ, उनका परिवार बहुत ही गरीब था। डिंको सिंह को शुरुआत से ही अपने जीवन में बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा। डिंको सिंह का शुरूआती जीवन अनाथालय में बीता था। डिंको सिंह ने अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई थी।

Read more about: dingko singh boxer sports cancer delhi
Story first published: Friday, April 24, 2020, 17:34 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+