For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एक साल बाद रिंग में उतरे विजेंदर, अमेरिकी बाॅक्सर को हराकर दर्ज की 8वीं नॉकआउट जीत

नई दिल्ली। चुनावी मैदान में असफलता पाने के बाद विजेंदर सिंह ने फिर से बाॅक्सिग रिंग में कदम रख लिया है। एक साल बाद रिंग में उतरे विजेंदर ने अमेरिका के माइक स्नाइडर को चित कर दिया। विजेंदर ने माइक स्नाइडर को नेवार्क में सुपर मिडिलवेट कॉन्टेस्ट में नॉक आउट किया। यह विजेंदर की आठवीं नॉकआउट जीत थी।

डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर को अब तक पेशेवर मुक्केबाजी में कोई हरा नहीं सका है। विजेंदर ने अबतक प्रो-बॉक्सिंग कॅरियर में 11 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। खास बात यह है कि अभी तक खेले गए सभी मैच में विजेंदर को शानदार जीत हासिल हुई है। इन मुकाबलों में से आठ में उन्होंने नॉकआउट से जीत हासिल की है। 33 साल के विजेंदर सिंह ने जीत के बाद ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने हौसला बढ़ाने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है।

इससे पहले 33 साल के विजेंदर ने 23 दिसंबर 2017 को जयपुर में जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने अफ्रीकी चैम्पियन अर्नस्ट अमुजु को (यूनैनिमस डिसिजन, 10 राउंड) हराया था। उन्होंने इस जीत के साथ अपना डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब बचाया था। प्रो-बॉक्सिंग में विजेंदर का सफर 10 अक्टूबर 2015 से शुरू हुआ था। तब विजेंदर ने ब्रिटेन के सोनी ह्विटिंग को नॉक आउट किया था।

ब्रिटेन के दिग्गज बॉक्सर आमिर खान ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह उनसे 'डरे' हुए हैं। आमिर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज है। उन्होंने ने ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेंदर से भिड़ंत की कई बार इच्छा जताई लेकिन दोनों के बीच अब तक मुकाबला नहीं हो सका।

Story first published: Sunday, July 14, 2019, 14:11 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+