फाइट से पहले जुबानी जंग, एर्नेस्ट ने कहा, दर्शकों के सामने विजेंदर के हाथ-पैर तोडूंगा

नई दिल्ली। भारतीय बॉक्सर विजेंदर सिंह से फाइट से पहले एर्नेस्ट एमुजु ने जुबानी जंग छेड़ दी है। अफ्रीकी चैंपियन एर्नेस्ट एमुजु ने विजेंदर सिंह को 23 दिसंबर को होने वाले अपने हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले धमकाते हुए कहा है कि वह घरेलू दर्शकों के सामने उनके हाथ पैर तोड़ देंगे। बता दें कि ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर और एर्नेस्ट के बीच 23 दिसंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में मुकाबला होना है।

विजेंदर ने अभी तक नौ मुकाबले लड़े हैं और उन सभी में उन्हें जीत मिली है। उनके पास अभी डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब हैं। अमुजु ने अब तक 25 मुकाबले लड़े हैं, जिनमें से 23 में उन्होंने जीत दर्ज कर की है। इनमें से 21 नाकआउट हैं।

अपने मुकाबले से करीब सप्ताह भर पहले अफ्रीकी मुक्केबाज ने विजेंदर को धमकी भरे लिहाज में कहा कि वह घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय खिलाड़ी के हाथ पैर तोड़ देंगे और उनके विजयी अभियान को भी रोकेंगे।

एर्नेस्ट ने कहा 'मैं 8 से 10 घंटे तक तैयारी में लगा हूं। मैंने विजेंदर के बारे में अधिक नहीं सुना है और उन्हें उनके ही मैदान पर पीटना मेरे लिए बढ़िया अनुभव रहेगा। मैं बहुत अनुभवी फाइटर हूं और विजेंदर से बेहतर जानता हूं।' एर्नेस्ट ने ये भी कहा कि उन्हें विजेंदर सिंह को पहली बार हार का मजा चखाते हुए बहुत आनंद आएगा। मैं उसे उसके दर्शकों के सामने तोड़ के रख दूंगा।

उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि मैं उसके खिलाफ क्या करूंगा। मैं उसके शरीर पर प्रहार करूंगा, ताकि वह ढीला पड़ जाए और फिर दायें हाथ से करारा मुक्का जड़कर उसे नाकआउट कर दूंगा।' अब कौन किस पर भारी पड़ता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे ये मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।

Story first published: Saturday, December 16, 2017, 9:18 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+