CWG 2018: बॉक्सर विकास कृष्णन और गौरव सोलंकी ने पक्के किए पदक
गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में मुक्केबाजी में पुरुष वर्ग में गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा और विकास कृष्णन ने 75 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक मिलना तय कर दिया है. कुल मिलाकर अभी तक भारत के पदकों की संख्या 24 हो गई है। इसमें 12 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं. भारत के मुक्केबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं। मैरी कॉम ने गोल्ड कोस्ट में श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्शी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल की और फाइनल का टिकट पक्का किया। इस तरह से मैरी कॉम ने भी एक पदक पक्का कर लिया हैं।
निशानेबाजी में अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया हैं। डबल ट्रैप में अंकुर मित्तल ने कांस्य जीता जिसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 24 पहुँच गई है। निशानेबाज मोहम्मद अशब और अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में टॉप-6 निशानेबाज ही फाइनल में प्रवेश कर सकते हैं। अनिशानेबाज अशब ने क्वालिफिकेशन में 137 अंक हासिल किए औऱ शूट-ऑफ में पांच अंक हासिल किए, वहीं अंकुर ने 133 अंक हासिल किए। इस क्वालिफिकेशन में स्कॉटलैंड के डेविड मेक्मेथ ने 137 अंकों के साथ शूट-ऑफ में छह अंक लिए और पहला स्थान हासिल किया।
वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में आज श्रेयसी सिंह ने गोल्ड जीता। गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप स्पर्धा में सोना जीत लिया। इस प्रकार भारत की झोली में ये 12वां गोल्ड भी आ गया है। मनु भाकर और हीना सिद्धू के बाद शूटर श्रेयसी सिंह ने भारत की झोली में गोल्ड डाला है। श्रेयसी ने महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। यह भारत का 12वां गोल्ड है। श्रेयसी ने साल 2014 में ग्लोस्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था लेकिन इस बार लाजवाब प्रदर्शन कर वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं। श्रेयसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला।
ये भी पढ़ें: CWG 2018: मैरी कॉम फाइनल में, बॉक्सिंग में एक और पदक कन्फर्म
निशानेबाज ओम मिथरवाल ने भी पदक अपने नाम किया। ओम मिथरवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। लेकिन जीतू राय पदक जीतने से चूक गए। ओम मिथरवाल ने कुल 201.1 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में ओम का ये दूसरा पदक हैं। जबकि जीतू राय ने 50 मीटर पिस्टल में निराश किया और पदक हासिल नहीं जीत पाए। जीतू 105 का स्कोर कर स्पर्धा से बाहर हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
