कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है और पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मुक्केबाजी में आज का दिन बेहद खास रहा। आज समोआ के फ्रैंक मसे के साथ खेले गये क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नमन तनवर ने जीत दर्ज कर एक और पक्का कर दिया। 91 किग्रा वर्ग में नमन ने 5-0 से फ्रैंक मसे को हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इसके पहले आज एक और मुकाबले में अमित फंगल और स्कॉटलैंड के अकील आमने-सामने थे। अमित ने शुरू से ही आक्रामक रुख अख्तियार किया और अपने प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया। अमित के पंच का जवाब अकील के पास नहीं था। तीसरे राउंड में अमित ने अधिक आक्रामकता दिखाई और दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को मात देने की पूरी कोशिश करते नजर आये लेकिन अमित फंगल के आगे अकील अहमद की एक न चली और अमित ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। अमित ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।