नई दिल्ली: डिऑन्टे वाइल्डर ने अपनी नॉकआउट सूची में एक और नाम तब जोड़ दिया जब क्योंकि उन्होंने शनिवार को लास वेगास में लुइस ओर्टिज को हराकर अपना डब्ल्यूबीसी हैवीवेट खिताब बरकरार रखा। यह 2018 में हुई एक भिड़ंत का रीमैच था जिसमें वाइल्डर को ऑर्टिज से निजात पाना मुश्किल लग रहा था लेकिन आखिरकार जीत हासिल करने के लिए उनको वो अंतिम पंच मिल ही गया। इस बार वाइल्डर ने अपने खिताब को बरकरार रखने के लिए सातवें दौर में एकदम परफेक्ट नॉकआउट पंच मारा।
34 वर्षीय वाइल्डर ने 40 वर्षीय ऑर्टिज़ के माथे पर एक जबरदस्त पंच मारा और इसने उन्हें सीधा चित कर दिया। ओर्टिज को होश को प्राप्त करने में कुछ कठिनाई का सामना करने के बाद, रेफरी ने मैच वहीं रोक दिया।
जीत के बाद वाइल्डर ने खुशी प्रकट की है। 43 मैचों में अपराजित रहने के बाद वाइल्डर ने दिखाया कि क्यों उन्हें व्यापक रूप से हेवीवेट डिवीजन में सबसे विनाशकारी पंचर माना जाता है।
"ब्रॉन्ज बॉम्बर" के नाम से मशहूर इस मुक्केबाज ने अपने 10वें सीधे टाइटल डिफेंस के मुहम्मद अली की बराबरी दर्ज कर ली है जिन्होंने 1974 और 1978 के बीच उपलब्धि हासिल की। बॉक्सिंग के इतिहास में केवल चार हैवीवेट मुक्केबाजों ने लगातार 10 से अधिक टाइटल डिफेंस किए हैं।
इस मैच में वाइल्डर ने अपने बड़े पल के लिए धैर्य से इंतजार किया और जब वह आया, तो राउंड में सिर्फ नौ सेकंड बचे थे, यह शानदार था और इसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं-
Scary power from Deontay Wilder. Here's the knockout! 😮😮😮 #WilderOrtiz2 pic.twitter.com/Vgi9X51FXO
— Chris Burke (@chrisburke) November 24, 2019
Wilder was down on the scorecards!! But all it takes is one shot!! #WilderOrtiz2 pic.twitter.com/UIN01HgJUY
— Pissed Off Twood (@chosen1twood) November 24, 2019
उन्होंने पहले एक पाविंग जैब लगाया जिसके बाद सीधे दायें हाथ का प्रहार पंच किया, जिसने ओर्टिज़ के सिर को पीछे धकेल दिया और कैनवास पर गिरने के साथ ही उनका शरीर रस्सियों के पास ढेर हो गया।
"यह पक्का है कि यह पंच चोट करने के इरादे से ही मारा गया था।" अमेरिकी मुक्केबाज ने कहा। "मुझे सही कोण पर मिला, मेरे पैर सही जगह पर थी जिससे मैंने टॉर्क का अनुभव किया।
ऑर्टिज़ ने उठने की कोशिश की लेकिन वह स्पष्ट रूप से जारी नहीं रख सके। लड़ाई को आधिकारिक तौर पर सातवें के 2:51 पर रोक दिया गया था।