सर्बिया में 9वें नेशन कप में भारतीय बॉक्सरों ने जीते 4 सिल्वर मेडल
नई दिल्ली: अनुभवी एम मीना कुमारी (54 किग्रा) उन चार भारतीय मुक्केबाजों में शामिल थीं, जिन्होंने सर्बिया में महिलाओं के लिए 9 वें नेशन कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में रजत पदक जीत लिया।
हालांकि कोई भी भारतीय मुक्केबाज रविवार रात अपने शिखर मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर सका। मोनिका (48 किग्रा), रितु ग्रेवाल (51 किग्रा) और भाग्यबती कचहरी (75 किग्रा) के साथ मीना रजत पदक विजेता साबित हुईं।
कांस्य पदक के साथ समापन करने वाली मुक्काबाजों में पवित्रा (60 किग्रा) और पाविलो बासुमतरी (64 किग्रा) थे। दोनों सेमीफाइनल में हार गईं।
मीना ने पिछले साल कोलोन में विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीता था और वह एक एशियाई पदक विजेता भी हैं। मीना इस मुकाबले में इटली की गियोर्डाना सोरेंटिनो से कड़े मुकाबले में 1-4 से हार गईं।
मोनिका भी रूस की इयुलिया चुमगलकोवा से हार गईं, जबकि रितु को चीन की कै यान ने 0-4 से हराया था।
मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन कचारी मोरक्को की खदीजा मार्डी से 1-4 से हार गई।
इससे पहले सेमीफाइनल में, बासुमतारी को क्रोएशियाई सारा कोस के खिलाफ अपने संघर्ष के तीसरे दौर में अयोग्य घोषित किया गया था।
पवित्रा ने इटली की रेबेका निकोली से कड़ी टक्कर ली, लेकिन 2-3 से हार गईं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
