For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत का रहा शानदार प्रदर्शन, गाैरव-मनीष ने जीता 'गोल्ड'

नई दिल्ली। 36वें फेलिस्का स्टाम इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने 6 पदक जीतकर 28 अप्रैल से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का अंत किया। भारत के नाम 2 गोल्ड, एक सिल्वर व 3 ब्राॅन्ज मेडल रहे। मनीष कौशिक और गौरव सोलंकी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।

22 साल के सोलंकी ने राष्ट्रमंडल खेल और गत वर्ष केमिस्ट्री कप में अपने स्वर्णिम प्रदर्शन की तरह पोलैंड में भी कमाल की लय दिखाई और फाइनल में इंग्लैंड के विलियम काउले को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कौशिक ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश के लिए दिन का दूसरा गोल्ड जीता। उन्होंने गत वर्ष इंडिया ओपन में स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीता था। फाइनल में इस भारतीय मुक्केबाज ने मोरक्को के मोहम्मद हमाउट को 4-1 से हराया और गोल्ड विजेता बने।

वहीं, मोहम्मद हुसामुद्दीन ने सिल्वर मेडल जीता। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले मोहम्मद हुसामुद्दीन को 56 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मैच में रूस के मुहम्मद शेखोव के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, तीन मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीते। अर्जुन अवॉर्ड जीत चुके मंदीप झांग्रा को 69 किलोग्राम भारवर्ग में रूस के वादिम मुसाएव ने 5-0 से मात दी।संजीत को 91 किलोग्राम भारवर्ग में हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के डेविड नीका ने हराया। 64 किलोग्राम भार वर्ग में हुए करीबी मुकाबले में अंकित खटाना को पोलैंड के डेमियन दुर्काज के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी।

Story first published: Sunday, May 5, 2019, 18:37 [IST]
Other articles published on May 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+