For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हैवीवेट बॉक्सर ने इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ की 'गंदी हरकत', VIDEO वायरल

नई दिल्ली। बॉक्सिंग की दुनिया में एक अप्रत्याशित घटना ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह मामला बुल्गारियन हैवीवेट बॉक्सर कुब्रत पुलेव के आचरण से जुड़ा है। दरअसल इस मुक्केबाज ने एक इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर के होंठो को चूम लिया। यह सब काम इस मुक्केबाज ने इतनी तेजी के साथ किया कि कोई कुछ समझ ही नहीं सका। हालांकि बाद में मामला जब जिम्मेदार ऑथोरिटी के संज्ञान में आया तो उसने तुरंत इस बॉक्सर को संस्पेंड कर दिया।

जी हीं, कैलिफोर्निया के बॉक्सिग चीफ ने बुल्गारियन बॉक्सर को एक इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर को जबरन लिप किस करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। यह मामला वेगास स्पोर्ट्स डेली की रिपोर्टर जेनिफर रावलो से जुड़ा है। वे मुक्केबाज का इंटरव्यू ले रही थी और इसी दौरान उन्होंने बॉक्सर से टाइसन प्यूरी से भिड़ंत के बारे में पूछा। बॉक्सर ने जवाब देने के लिए रिपोर्टर को लिप किस कर लिया और चला गया। हतप्रभ रिपोर्टर कुछ समझ नहीं सकी और वे बस समय की नजाकत देखते हुए मामले को हंसी में उड़ा गई।

लेकिन कैलिफोर्निया स्टेट एथलेटिक कमीशन इस मामले की गंभीरता को बखूबी समझता है। बॉक्सर को कमीशन के सामने पेश होने के आदेश दे दिए गए हैं। कमीशन के सामने अपने हरकत का स्पष्टीकरण दिए बिना अब इस मुक्केबाज को अगले मैचों में शिरकत नहीं करने दी जाएगी। मामला जब बढ़ गया तो मुक्केबाज ने रिपोर्टर से पुरानी मुलाकात होने का दावा भी किया लेकिन रिपोर्टर ने उसके दावे को साफ नकारते हुए कहा कि वे बस एक दिन पहले ही मिले हैं। आप इस पूरी घटना का वीडियो यहां देख सकते हैं।

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 21:51 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+