For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics: मेडल से एक जीत दूर भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन

टोक्यो, 27 जुलाई। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक की उम्मीद को जिंदा रखा है। 23 साल की लवलीना ने जर्मनी की नदीन अपेज को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ ही 64-69 कैटेगरी में लवलीना क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं जहां उनका मुकाबला 30 जुलाई को पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चेन नीन चेन से होगा। ऐसे में अगर लवलीना सिर्फ एक मैच और जीत लेती हैं तो ओलंपिक में उनका मेडल पक्का हो जाएगा। क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतने के बाद लवलीना सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी, जहां कम से कम कांस्य पदक मिलना लवलीना के लिए तय है।

जर्मनी की अपेज के खिलाफ लवलीना ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि उन्होंने शुरुआत धीमी की थी लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा लवलीना के पंच तेज होते गए। जिस तरह से जबरदस्त टाइमिंग के साथ लवलीना ने पंच लगाए उसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल की राह अपनी आसान कर ली। पहले राउंड में लवलीना अपेज से बेहतर थीं, लेकिन दूसरे राउंड में लवलीना ने जबरदस्त वर्चस्व दिखाया, वह ना सिर्फ आक्रामक थीं बल्कि लगातार काउंटर पंच भी लगा रही थीं और अपेज को खुद से दूर रख रही थीं।

तीसरे राउंड में अपेज काफी दबाव में थीं, जिसका लवलीना ने खूब फायदा उठाया। लवलीना ने शानदार मूव से विरोधी मुक्केबाज को खूब छकाया और अंत में क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई। हालांकि क्वार्टरफाइनल में लवलीना का मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। उनका मुकाबला चौथी रैंक की चेन नीन चिन से है। इस मुकाबले को जीतने के बाद लवलीना भारत पदक के साथ जरूर लौटेंगी फिर सेमीफाइनल का नतीजा चाहे जो भी हो।

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 12:09 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+