ऑस्ट्रेलिया। दो बॉक्सरों के बीच मैच तो आपने खूब एन्जॉय किया होगा। बॉक्सिंग मैच देखने के लिए लोग काफी उत्साहित भी होते हैं क्योंकि इसमें काफी रोमांचक क्षण होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने दो कंगारूओं का बॉक्सिंग मैच देखा है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला ऑस्ट्रलिया की सड़कों पर।
एक सुहानी सुबह, शांत सड़क और वहां बॉक्सिंग करते दो कंगारू। नीचे दिए वीडियो में आप कुछ ऐसा ही दृश्य देखेंगे। जहां दो कंगारू सड़क पर जमकर लड़ाई कर रहे हैं। ऑस्ट्रलिया के उपनगरीय इलाके में लड़ते ये कंगारू पूरी दुनिया से बेखबर नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर जमकर मुक्के बरसा रहे हैं तो कभी एक दूसरे पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक की वे एक दूसरे को लातों से भी मार रहे हैं। उनकी यह लड़ाई काफी देर तक चली।
वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कंगारूओं की इस पूरी गतिविधि को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सड़क के दोनों ओर मकानों की कतार है। यह इलाका न्यू साउथ वेल्स का है। बहरहाल, कंगारूओं का यह खेल या लड़ाई काफी लाजवाब और रोमांचक है।