महाफाइट आज, जीतने वाले को मिलेगा अरबों का इनाम, दांव पर लगे हैं 2500 करोड़
नयी दिल्ली। आज महामुकाबला है। महाफाइट है। दांव पर लगे हैं 2500 करोड़। अमेरिका के लास वेगस में आज रात नौ बजे से ये महामुकाबला होने वाला है। पेशेवर मुक्केबाजी के दो बेताज बादशाह अमेरिका के फ्लॉयड मेवेदर और फिलिपींस के मैनी पैकियाओ आमने-सामने होंगे।
आपको बता दें कि ये दोनों ही ताकत और अमीरी के मामले में एक-दूसरे से अव्वल हैं। पूरी फाइट से करीब ढाई हजार करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान है, यानी हर पंच पर पैसा बरसेगा। भारतीय समय के मुताबिक ये फाइट 3 मई को सुबह साढ़े 8 बजे होगी।
इसे बॉक्सिंग इतिहास की 'सबसे बड़ी' फाइट कहा जा रहा है। इस मैच के 500 टिकट जो आम पब्लिक के लिए रखे गए थे, वह महज 60 सेकंड के भीतर बिक गए। इससे आप मैच को लेकर लोगों की उत्सुकता का अंदाजा लगा सकते हैं। इस फाइट से दोनों बॉक्सरों को भारी भरकम राशि मिलेगी। मेवेदर को करीब 9.50 अरब रुपये जबकि पैक्वे को 6.33 अरब रुपये मिलेंगे। मैच के विजेता को वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल की ओर से 6 करोड़ की कीमत का बेल्ट दिया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
