For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लवलीना बोरगोहेन के पहले कोच को भरोसा, भारत के लिए गोल्ड लाएंगी स्टार मुक्केबाज

टोक्यो, 01 अगस्त। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत के नाम एक और पदक को सुनिश्चित करके देश के गौरव को बढ़ाया है। लवलीना ने चीनी खिलाड़ी नीन चिन चेन को हराकर बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। मैच में 4-1 से जीत दर्ज करके अंतिम चार में जगह बनाने वाली लवलीना ने देश के खाते में एक और मेडल पक्का कर दिया है। दो बार वर्ल्ड चैंपियन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली लवलीना असम की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। मैच के दौरान वह काफी आक्रामक नजर आ रही थीं। लेकिन लवलीना का यहां तक का सफर काफी मुश्किल रहा है।

जबरदस्त प्रतिभा है लवलीना में

लवलीना के पहल कोच पदुम चंद्र बोडो को भरोसा है कि लवलीना भारत के लिए मुक्केबाज में गोल्ड मेडल ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छा लगता है कि मेरे छात्र मेडल ला रहे हैं, गर्व होता है कि लवलीना ने देश का सम्मान बढ़ाया और असम का गौरव बढ़ाया। जब मैंने 2012 में उसे पहली बार देखा था तो वह किक बॉक्सिंग कर रही थी, लेकिन वह कुछ अच्छे बॉक्सिंग स्टेप्स भी फॉलो कर रही थी। मुझे समझ आया कि उसके अंदर प्रतिभा है और मैं उसे गुवाहाटी ले गया। वह काफी मेहनती है, मैं उसे 2012 से ट्रेन कर रहा हूं।

मोहम्मद अली को रोज देखती हैं लवलीना

लवलीना के सफर के बारे में पूर्व कोच का कहना है कि वह काफी मेहनती है जब उसने नेशनल में गोल्ड जीता तो मैं समझ गया था कि यह लंबा जाएगी। उसने मुझे बताया था कि पहली बार मोहम्मद अली की फोटो अखबार में देखी थी, यह अखबार उसकी बहन ने दिया था, वह इस अखबार में कुछ खाने का सामान लाई थी। खाने की चीज के साथ मोहम्मद अली को देखकर उसने संकल्प लिया कि वह भी उनकी तरह बन सकती है। वह टीवी पर अक्सर मोहम्मद अली को देखती थी। मैंने टोक्यो रवाना होने से पहले लवलीना से कहा था कि जाओ जीतो, मैंने उससे कहा कि आराम से खेलना, जीत अपने आप आएगी। वह बेहतरीन खिलाड़ी है।

गोल्ड लाएंगी लवलीना

पूर्व कोच ने कहा कि मैच से पहले मैं थोड़ा तनाव में था, लेकिन पहले राउंड के बाद मुझे भरोसा था कि वह जीतेगी। दूसरे राउंड के बाद मेरा भरोसा और बढ़ गया और उसने करके दिखाया। वह जरूर गोल्ड मेडल लेकर आएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि वह लाएगी। वह भारत का मान बढ़ाएगी।

Story first published: Sunday, August 1, 2021, 14:26 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+