मैरीकॉम के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, चुनी गईं एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट

नई दिल्ली: भारत की दिग्गज महिला बॉक्सर एम सी मैरीकॉम बॉक्सिंग और भारत में महिला सशक्तिकरण की पर्याय बन चुकी हैं। 6 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली मैरीकॉम ने एक और महान उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मैरीकॉम को एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट चुना गया है।

यह अवॉर्ड एशियन स्पोर्ट्सराइटर्स यूनियन द्वारा दिया गया है। मलेशिया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मैरीकॉम के अलावा पुरुष वर्ग में दक्षिण कोरिया के फुटबॉलर हेयुंग मिन सोन को एशिया का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। हेयुंग मिन सोन दिग्गज एशियाई फुटबॉलर हैं। उनका यूरोप में भी काफी नाम है। उनका हालिया प्रदर्शन काफी प्रभावित करने वाला रहा है। व्यक्तिगत अवॉर्ड के अलावा कतर फुटबॉल टीम को पुरुष वर्ग जबकि जापान फुटबॉल टीम को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया है। इस समारोह में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

आपको बता दें कि एशियन स्पोर्ट्सराइटर्स की नीव 1978 में अस्तित्व में आई थी और तब उसने पहली बार ये अवॉर्ड दिए थे। इन अवॉर्ड का लक्ष्य समूचे एशिया से टॉप एथलीटों के प्रदर्शन को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना है। मैरी कॉम को यह अवार्ड मिलने से किसी को भी आश्चर्य नहीं हुआ है। मैरी कॉम सात वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं और उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में आखिरी गोल्ड नवंबर 2018 में जीता था। 36 साल की यह महान मुक्केबाज इस मौजूदा समय में फ्लाइवेट वर्ग में चुनौती पेश कर रहीं है।

Story first published: Thursday, August 29, 2019, 12:46 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+