मैरीकाॅम का बिंद्रा को जवाब, मुक्केबाजी से आपको कोई लेना देना नहीं, दखल ना दें

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला मुक्केबाज मैरीकाॅम ने ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को करारा जवाब दिया है। मैरीकाॅम में मुक्केबाजी में दखल ना देने की नसीहत दी। यह उस बात का जवाब रहा जिसमें बिंद्रा ने निकहत जरीन की छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज के खिलाफ ट्रायल कराने की मांग का समर्थन किया था लेकिन ओलंपिक कांस्य पदकधारी मैरीकॉम को यह बात पसंद नहीं आई।

मैरीकॉम ने कहा कि बिंद्रा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं लेकिन मैंने भी विश्व चैम्पियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। मुक्केबाजी में हस्तक्षेप या दखल देना, उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। मैं निशानेबाजी के बारे में बात नहीं करती इसलिये उनके लिए बेहतर यही होगा कि वह मुक्केबाजी पर चुप रहें। वह मुक्केबाजी के नियम नहीं जानते।''

साथ ही उन्होंने कहा, ''वह मुक्केबाजी के बारे में कुछ नहीं जानते। इसलिए बेहतर होगा कि चुप रहें। मुझे नहीं लगता कि अभिनव भी हर निशानेबाजी टूर्नामेंट से पहले ट्रायल्स के लिये जाते होंगे।'' बिंद्रा और जरीन दोनों अलग अलग क्षमताओं में जेएसडब्ल्यू से जुड़े हुए हैं।

बिंद्रा ने ट्वीट किया था,'' मैरीकॉम का मैं पूरा सम्मान करता हूं लेकिन खिलाड़ी को अपने कैरियर में बार-बार सबूत देने पड़ते हैं। यह सबूत कि हम आज भी कल की तरह खेल सकते हैं। कल से बेहतर और आने वाले कल से बेहतर। खेल में बीता हुआ कल मायने नहीं रखता।''बता दें कि मैरी कॉम (51 किग्रा) ने रूस में हाल में समाप्त हुई विश्व चैंपियनशिप में अपना 8वां पदक हासिल किया। उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए जरीन पर प्राथमिकता दी गई थी। जरीन ने खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिखकर मांग की है कि ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स के लिए टीम चयन से पहले उन्हें मैरी कॉम के खिलाफ ट्रायल का मौका दिया जाए।

Read more about: mary kom boxing fight
Story first published: Saturday, October 19, 2019, 16:57 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+