For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

6 बार विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली मुक्केबाज बनीं मैरीकॉम

CWG 2018: Mary Kom wins GOLD in women's boxing 45-48 kg category | Oneindia News

नई दिल्ली। भारत की लीजेंड मुक्केबाज मैरी कॉम ने वूमेन वर्ल्ड चैंपियनशिप में छठा गोल्ड मेडल जीतकर विश्व में इतिहास रच दिया। उन्होंने 48 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की मुक्केबाज हन्ना ओकहोटा को मात दी। ये मुकाबला जीतकर उन्होंने अपना ऐतिहासिक छठा गोल्ड हासिल कर लिया। ऐसा करने वाली वे दुनिया की पहली मुक्केबाज बन गई हैं।

मैरी ने यह मुकाबला 5-0 से जीता। मुकाबले को जीतने के बाद मैरी कॉम ने अपने इस महान उपलब्धि को देश के नाम समर्पित किया है। इससे पहले मैरी कॉम ने 2010 की वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।

35 वर्षीय मैरी कॉम 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। इस छठे मेडल के साथ ही वे दुनिया की सबसे सफल महिला मुक्केबाज बन चुकी हैं। बता दें कि अब आयरलैंड की कैटी टेलर उनके पीछे हो गई हैं। उनके नाम पांच गोल्ड थे और अब तक वो संयुक्त रूप से मैरी कॉम के साथ नंबर एक पर चल रही थी।

Story first published: Saturday, November 24, 2018, 17:40 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+