WORLD BOXING CHAMPIONSHIP: मैरी कॉम ने पार की सेमीफाइनल की बाधा, अब नजरें छठे गोल्ड पर

नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम अपने छठे गोल्ड मेडल से बस एक कदम दूर हैं। उन्होंने 48 किग्रा भार वर्ग में उत्तरी कोरिया की मुक्केबाज हेयांग मी को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा दिया है। यह मुकाबला वूमेन वर्ल्ड चैंपियनशिप के तहत नई दिल्ली में खेला गया।
अब मैरी कॉम को खिताबी मुकाबले में यूक्रेन की मुक्केबाज हन्ना ओकहोटा से भिड़ना है। इससे पहले 35 वर्षीय मैरी कॉम 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। अगर वे यह मुकाबला जीत जाती हैं तो ये उनका ऐतिहासिक छठां गोल्ड मेडल होगा। ऐसा करते ही वे दुनिया की सबसे सफल महिला मुक्केबाज बन जाएंगी। फिलहाल आयरलैंड की कैटी टेलर के नाम भी पांच गोल्ड हैं।
बता दें कि भारत दूसरी बार इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। आखिरी बार जब भारत ने इस चैंपियनशिप का आयोजन किया था तो भारत की झोली में कुल 8 पदक आए थे। इनमें से 4 गोल्ड थे। उम्मीद है मैरी कॉम इतिहास रचने में कामयाब होंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
