AIBA Rankings: दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज बनीं 'सुपर मॉम' मैरीकॉम
नई दिल्ली। भारतीय महिला मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम ने फिर से देश का नाम रोशन करते हुए विश्व की शीर्ष मुक्केबाज बन गई हैं। 'मैग्नीफिशेंट मेरी' के नाम से मशहूर मेरीकॉम ने पिछले साल छठे वर्ल्ड चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत ही वह रैंकिंग में शीर्ष पर आ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की विश्व रैंकिंग में वह शीर्ष पर आ गई हैं।मणिपुर की इस मुक्केबाज ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली में हुई विश्व चैम्पियनशिप में इतिहास रचते हुए 48 किग्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया था।
एआईबीए की जारी ताजा रैंकिंग में मेरीकॉम अपने वजन वर्ग में 1700 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। टॉप पर काबिज हैं। मेरीकॉम को 2020 ओलंपिक का सपना पूरा करने के लिए 51 किग्रा में खेलना होगा क्योंकि 48 किग्रा को अभी तक खेलों के वजन वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। तीन बच्चों की मां इस 36 साल की मुक्केबाज ने 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और पोलैंड में एक टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया था।
उन्होंने बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा पिंकी जांगड़ा 51 किग्रा लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। एशियाई सिल्वर मेडलिस्ट मनीषा माउन भी 54 किग्रा वर्ग में 8वें स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
