Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

निखत जरीन ने हार के बाद मैरीकॉम पर लगाया ये आरोप, कहा- नहीं करना चाहिए था ऐसा

नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर भारतीय महिला बाॅक्सर मैरीकाॅम ने शनिवार टोक्यो ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए 51 किलोग्राम भार वर्ग में ट्रायल मुकाबले निखत जरीन का घमंड चूर-चूर कर दिया। मैरीकाॅम ने निखत को 9-1 से मात दी, साथ ही नसीहत भी दी कि घर बैठकर बातें करना आसान है पर रिंग में आकर लड़ना मुश्किल है। दरअसल, मैच के बाद मैरीकाॅम ने निखत से हाथ नहीं मिलाया और गुस्से से रिंग से बाहर चल गईं। मैच के बाद निखत ने मैरीकाॅम पर गाली देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

निखत ने कहा, ''मैरीकॉम युवाओं के लिए आदर्श हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने मैच के बाद ही नहीं मैच के दौरान भी मुझे गाली दी थी।'' वहीं दूसरी तरफ मैरीकाॅम ने साफ कहा कि निखत से हाथ मिलाने का कोई फायदा नही है। उन्होंने कहा, '' उनसे हाथ क्यों मिलाऊं? अगर वो सम्मान चाहती हैं तो पहले उन्हें सम्मान देना चाहिए। मैं ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों को पसंद नहीं करती हूं। खुद को साबित करना है तो रिंग में करो, बाहर नहीं।'' मैरीकाॅम ने आगे कहा कि निखत के सपोर्टर ने मुझसे गलत व्यवहार किया। मैं उन्हें तीन बार हरा चुकी हैं, फिर भी नहीं सुधर रहे। बाहर बोलते रहना गलत है।

मुकाबले के दौरान बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे। इस मामले पर उन्होंने कहा कि मैरीकॉम आदर्श बॉक्सर हैं। जोश में कभी-कभी ऐसा हो जाता है। मामले को तूल देना नहीं चाहिए। बता दें कि निखत ने पिछले कई दिनों से 6 बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप मैरीकाॅम पर कई टिप्पणियां की। यहां तक निखत ने यह कह डाला था कि अगर वो उनके साथ रिंग में नहीं उतरतीं तो फिर उनके खेलने का क्या फायदा है। निखत जरीन ने कहा था कि मैरी के हटने के बावजूद उन्हें तो खेलना ही होगा, क्योंकि वे इतनी बड़ी खिलाड़ी नहीं हैं कि लीग के बीच में ही नाम वापस लें।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 17:55 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+