नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय मुक्केबाज व पांच बार की विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रही एमसी मैरी कॉम ने पीएम मोदी को शॉल गिफ्ट की है। मैरी कॉम से मुलाकात का फोटो खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर खुशी जाहिर की है। बता दें कि अभी हाल ही में पांच बार की विश्व चैम्पियन भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 48 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। जिसके बाद पीएम मोदी ने मैरी कॉम को जीत की बधाई दी थी।
अब मैरी कॉम ने पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की है। जिसके बाद पीएम ने ट्वीट किया- 'प्रसिद्ध मुक्केबाज और राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम से मिलकर खुशी मिली।' फोटो में मैरी कॉम अपने पति के साथ पीएम मोदी को शॉल उढ़ाते हुए खड़ी हैं।
Delighted to meet noted boxer and Rajya Sabha MP Mary Kom. @MangteC pic.twitter.com/oO6j6owy1l
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2017
गौरतलब है कि मैरी कॉम ने अपनी उत्तर कोरियन प्रतिद्वंदी किम हयांग मी को 5-0 से हराकर एशियाई गोल्ड वापस देश में लाने का सपना पूरा कर लिया। मैरी कॉम एकमात्र ऐसी शख्स हैं जिन्होंने पांच बार विश्व चैम्पियन होने के साथ ही पांच बार एशियाई स्वर्ण पदक जीता है गौरतलब है कि मैरी कॉम ने यह उपलब्धि 35 साल की उम्र में हासिल की है जब वे तीन बच्चों की मां हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम को वियतनाम में एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक पांचवां स्वर्ण पदक जीतने के लिये बधाई दी थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था, "एएसबीसी एशियाई परिसंघ की महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिये मैरी कॉम को बधाई। एम सी मैरी कॉम भारत को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है।"