For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सर आपने भारत का सिर ऊँचा रखा, आज भारत आपका सर झुकने नहीं देगाः राज्यवर्धन सिंह राठौड़

नई दिल्ली। भारत के लिए साउथ एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाने वाले बॉक्सर कौर सिंह बीमारी से जूझ रहे हैं। पैसों की कमी के चलते उन्हें अपना इलाज कराने में काफी दिक्कत आ रही है। यहां तक कि वह अपने इलाज के लिए गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल तो कौर सिंह अभी मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अब उनके इलाज के लिए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने हाथ बढ़ाया है।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर कौर सिंह की मदद करने की बात रही है। यही नहीं खेलमंत्री ने काफी भावुक करने वाला ट्वीट किया है। राठौड़ ने ट्वीट किया कि- "पद्म श्री और अर्जुन अवार्डी कौर सिंह की बीमारी के बारे में पता चला, सर आपने हमेशा देश का सिर ऊंचा रखा है, आज इंडिया आपका सिर नहीं झुकने देगा। हम नेशनल वेलफेयर फंड से 5 लाख रुपए मदद के लिए देंगे।"

गौरतलब है कि कौर सिंह ने 1982 एशियन गेम्स समेत भारत के लिए तीन गोल्ड मेडल जीते थे। फिलहाल तो तौर सिंह पिछले 24 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया है। आपको बता दें कि कौर सिंह उन भारतीय बॉक्सरों में से एक हैं जिन्होंने बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्मद अली के साथ फाइट की थी।

Story first published: Tuesday, December 12, 2017, 19:09 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+