For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रिपोर्टर को जबरन 'KISS' करना बॉक्सर को बहुत महंगा पड़ा, लगा 1.75 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। बुल्गारिया के हैवीवेट बॉक्सर कुब्रत पुलेव को हाल ही में मैच जीतने के बाद इंटरव्यू के दौरान एक महिला रिपोर्टर को जबरदस्ती किस करना महंगा पड़ गया है। कैलिफोर्निया स्टेट एथलेटिक कमीशन ने कथित रूप से बॉक्सर पुलेव को 2,500 डाॅलर यानि की 1 लाख 75 हजार तक का जुर्माना लगाया है। साथ में यह भी आदेश दिया है कि संयुक्त राज्य में फिर से लड़ने से पहले यौन उत्पीड़न रोकथाम की कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।

पुलेव पर मैच लड़ने के लिए बैन लगाया गया था। सुनवाई के दाैरान पुलेव ने कैलिफोर्निया स्टेट एथलेटिक्स कमीशन से गलती मानते हुए माफी भी मांगी। वहीं आयोग ने कहा कि अगर वह 22 जुलाई तक शर्तें स्वीकार करत हैं तो उसके बाद वह अपना बॉक्सिंग करियर फिर से शुरू कर सकते हैं। पुलेव कुछ हफ्तों के बाद रिंग में उतर सकते हैं। अपने करियर को फिर से शुरू करने की स्थिति में वह एंथनी जोशुआ और टायसन के खिलाफ मैदान पर उतर सके हैं।

रिपोर्टर को किया था जबरदस्ती किस
बता दें कि मामला उस समय का है जब मार्च के अंत में पुलेव ने कैलिफोर्निया में बोडान डिनू को हराकर 28 प्रोफेशनल मैचों में 27वीं जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद महिला रिपोर्टर जेनिफर रवालो द्वारा लिए जा रहे इंटरव्यू के अंत में उनके होठों पर जबरन किस किया था। पुलेव द्वारा अपने प्रतिद्वंदी बोडान डिनू को हराने के बाद वेगस स्पोर्ट्स डेली की महिला रिपोर्टर जेनिफर रवालो उनका इंटरव्यू ले रही थीं। इस इंटरव्यू के अंत में जब रवालो ने पुलेव से पूछा था कि क्या वह ब्रिटेन के पूर्व हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन टायसन फरी के साथ खेलने के हकदार हैं? इस सवाल के जवाब में पुलेव ने 'हां' कहते हुए रिपोर्टर रवाले के लिप्स पर जबरन किस कर किया। इस घटना से रवालो शर्मिंदा और हैरान दिखीं, जबकि सोशल मीडिया में कई लोगों ने बॉक्सर के इस व्यवहार के प्रति नाराजगी जताई थी।

Story first published: Wednesday, May 15, 2019, 18:44 [IST]
Other articles published on May 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+