For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: बॉक्सिंग में खत्म हुआ आशीष कुमार का सफर, चीनी मुक्केबाज ने 5-0 से हराया

Tokyo olympics
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन का सफर जारी है। टेबल टेनिस, तीरंदाजी, शूटिंग में भारत का सफर खत्म होने के बाद अब बाॉक्सिंग में भारतीय फैन्स के लिये निराशाजनक खबर आई है। सोमवार को भारतीय मुक्केबाज आशीष कुमार 75 किग्रा की मिडल वेट कैटेगरी के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में चीन के ट्योहेटा इरबिके के साथ भिड़े जहां पर उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा। कोकुगिकान एरिना में खेले गये इस मैच में आशीष कुमार ने दमखम तो दिखाया लेकिन चीनी मुक्केबाज ने आखिरी राउंड में उन्हें रोप पर गिरा दिया जिसके बाद वह वापसी नहीं कर सके।

चीनी बॉक्सर इरबिके ने पहले राउंड में बढ़त के साथ शुरुआत की और आशीष को बैकफुट पर धकेले रखा। आशीष ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन वह काफी नहीं रहा, नतीजन इरबिके ने पहला राउंड 5-0 से जीत लिया। दूसरे राउंड में आशीष कुमार ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया लेकिन इसके बावजूद चीनी बॉक्सर ने इस राउंड को भी 5-0 से ही अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: IND vs SL: डेब्यू मैच में जीरो पर आउट होने के बावजूद पृथ्वी शॉ बने सबसे खास ओपनर, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

तीसरे राउंड में आशीष कुमार की वापसी का बेहद कम चांस बचा था लेकिन उन्होंने चीनी मुक्केबाज पर जबरदस्त पंच लगाये, हालांकि इस दौरान वो अपना संतुलन खो बैठे और रस्सी पर गिर गये। यहां से चीनी मुक्केबाज ने फिर से बढ़त बनाई और मैच को अपने नाम किया। जज ने आशीष कुमार को 28 अंक दिये तो वहीं पर चीनी बॉक्सर के नाम 29 अंक रहे।

भले ही आशीष ने तीसरे राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वो एक के अंतर वाले इस मैच को 5-0 से हार गये। इसके साथ ही ओलंपिक में आशीष कुमार का सफर खत्म हो गया है। इससे पहले रविवार को 5 बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम ने भारत के लिये राउंड ऑफ 32 वर्ग में डोमिनियन रिपब्लिक की मिगुलीना ग्रेसिया को हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बनाई।

और पढ़ें: 1st T20I, IND vs SL: भुवी-सूर्यकुमार की जोड़ी ने भारत को दिलाई जीत, श्रीलंका को 38 रनों हराया

आपको बता दें कि मैरी कॉम ने 4-1 से जीत हासिल की थी। बॉक्सिंग में शनिवार को विकास कृष्णनन भी राउंड ऑफ 32 मुकाबले में जापानी मुक्केबाज के सामने बुरी तरह पस्त नजर आये थे और हार कर बाहर हो गये हैं।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 16:47 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+