For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: क्वार्टरफाइनल में हारी पूजा रानी, चीनी मुक्केबाज ने 5-0 से हराकर किया बाहर

Pooja Rani
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में शनिवार को भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिये एक और पदक पक्का करने के लिये उतरी, जहां पर उनका मुकाबला क्वार्टरफाइनल मैच में चीनी मुक्केबाज लि कुआन से 75 किग्रा भारवर्ग में हुआ। अपना पहला ओलंपिक खेल रही पूजा रानी ने अल्जीरिया की इचरक जैब को 5-0 से हराकर राउंड-16 में जगह बनाई। पूजा रानी ने अपने डेब्यू मैच में एकतरफा दबदबा बनाते हुए इचरक को तीनों राउंड में बाहर रखा और 5-0 से जीत हासिल की।

पूजा रानी और ली कियान के बीच हुए इस क्वार्टरफाइनल मैच के पहले राउंड में रानी ने जबरदस्त खेल दिखाया और कई सारे दायें हाथ के मुक्के लगाये और चीनी मुक्केबाज पर दबदबा बनाये रखा, हालांकि पहला राउंड चीनी मुक्केबाज के पक्ष में रहा जिन्होंने 5-0 से इसे जीता। रानी को सभी जजों की ओर से 9 अंक मिले तो वहीं पर चीनी मुक्केबाज को 10 अंक मिले।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, बेन स्टोक्स ने लिया अनिश्चितकाल का ब्रेक

वहीं पर दूसरे राउंड में ली कियान ने जबरदस्त डिफेंस दिखाया और एक बार फिर से पूजा रानी को पहले राउंड की स्कोर लाइन से हराकर दूसरा राउंड भी जीत लिया। चीनी मुक्केबाज ली कियान ने तीसरे राउंड में भी शानदार डिफेंस और अटैक का कॉम्बिनेशन दिखाया और पूजा रानी पर मानसिक बढ़त हासिल कर उन्हें कोई भी बढ़त बनाने से दूर रखा और 5-0 से जीत हासिल की।

भारतीय टीम के लिये इसके साथ ही ओलंपिक में तीसरा और बॉक्सिंग का दूसरा मेडल पक्का करने का मौका भी समाप्त हो गया है। इससे पहले शनिवार की सुबह खेले गये पहले मैच में अमित पंघल क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। अमित पंघाल को कोलंबिया के युबर्जेन मार्टिनेज ने 4-1 से हराकर बाहर कर दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे पृथ्वी शॉ-सूर्यकुमार, जानें क्या है मामला

भारत के लिये बॉक्सिंग में असम की लवलिना बोरगिम ने चेन नियन चिन के खिलाफ 4-1 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की और भारत के लिये दूसरा पदक पक्का किया। लवलिना ने पहला राउंड 3-2 के निर्णय से जीता तो वहीं पर दूसरे राउंड में भी 3-2 के स्कोर से लवलिना ने ही बढ़त बरकरार रखी। आखिरी राउंड में लवलिना ने 4-1 से जीत हासिल कर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 15:57 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+