For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics: 52kg भार वर्ग में नंबर 1 मुक्केबाज के तौर पर अमित पंघाल की एंट्री

नई दिल्लीः अमित पंघाल पुरुषों के 52 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में टोक्यो ओलंपिक में प्रवेश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की बॉक्सिंग टास्क फोर्स द्वारा जारी रैंकिंग में पंघाल को नंबर एक के रूप में स्थान दिया गया है और वह नंबर एक के रूप में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज हैं। भारत को पंघाल से पदक की काफी उम्मीदें हैं।

पंघाल 2021 ASBC एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों के 52 किग्रा के फाइनल में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन जोइरोव शाखोबिदीन के खिलाफ लड़ते हुए हार गए थे। नतीजतन, भारतीय मुक्केबाज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

पुरुषों की रैंकिंग में अन्य भारतीय मुक्केबाजों में मनीष कौशिक 63 किग्रा भार वर्ग में 18वें स्थान पर हैं जबकि आशीष कुमार और सतीश कुमार 75 किग्रा और 91 किग्रा भार वर्ग में नौवें स्थान पर हैं।

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम को महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में सातवें स्थान पर रखा गया है। सिमरनजीत कौर को 60 किग्रा वर्ग में चौथी रैंकिंग पर रखा गया है। लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं जबकि पूजा रानी 75 किग्रा वर्ग में 8वें स्थान पर हैं।

टोक्यो ओलंपिक पिछले साल आयोजित होने वाले थे, लेकिन इसे COVID-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था, और अब यह इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। फिलहाल जापान ने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के चलते भारत के ओलंपिक बाउंड एथलीटों को 7 दिनों तक रोजाना कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए कहा है। भारत इस वैरिएंट से काफी प्रभावित रहा है।

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 11:41 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+