For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मैरी काॅम का छलका दर्द, कहा- मैं हारी नहीं थी, अब विरोध भी नहीं कर सकती

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला फ्लाइवेट प्री-क्वार्टर मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज मैरी काॅम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच के बाद एक विवाद भी खड़ा हो गया है। दरअसल, मैरी काॅम अपनी हार से हैरान हैं। उनका मानना है कि मैच उनके पक्ष में था, लेकिन जजों के गलत फैसले के कारण उन्हें हार नसीब हुई। मैरी काॅम को करीब दो घंटे बात मालूम पड़ा कि वो मैच हार गई हैं। वो भी सोशल मीडिया के जरिए। मैरी काॅम ने मैच खत्म होने के बाद अपने हाथ भी ऊपर उठाए थे। इसके बारे में खुद मैरी काॅम ने जिक्र किया। मैरी काॅम का मैच के बाद दर्द छलका और उन्होंने पीटीआईए से बात करते हुए बताया कि वह असल में मैच हारी नहीं थीं।

मैं जानती थी कि मैं जीत गई हूं

मैं जानती थी कि मैं जीत गई हूं

मैरी काॅम को तीन राउंड में से दो में हार का सामना करना पड़ा। मैरीकॉम ने कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से हार पर कहा, ''मैं इस फैसले को नहीं समझ पा रही हूं? आईओसी के साथ क्या गड़बड़ है? मैं भी तो कार्यबल की एक सदस्य थी। मैं साफ सुथरी प्रतियोगिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सुझाव भी दे रही थी, लेकिन उन्होंने मेरे साथ क्या किया? '' मैरी काॅम ने आगे कहा, ''मैच के समय मैं काफी खुश थी, जब मैं रिंग से बाहर आई तो मैं जानती थी कि मैं जीत गई थी। जब वे मुझे डोपिंग के लिए ले गए तब भी। लेकिन जैसे ही मैंने सोशल मीडिया पर देखा और फिर मेरे कोच छोटे लाल यादव ने मुझे बताया तो मुझे अहसास हुआ कि मैं हार गई थी।''

दुनिया ने देखा क्या हुआ

दुनिया ने देखा क्या हुआ

उन्होंने आगे कहा, ''इंग्रिट को मैं दो बार हरा चुकी हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि रैफरी ने उसका हाथ उठाया था। कसम खाती हूं कि मुझे अहसास ही नहीं हुआ कि मैं हार गई थी, मुझे इतना भरोसा था कि जीत मेरी थी। दुख की बात यह भी है कि अब मैं फैसले की फिर से जांज या विरोध भी नहीं कर सकती। मुझे भरोसा है कि दुनिया ने देखा होगा, उन्होंने जो कुछ किया, यह कुछ ज्यादा ही है। ''

संन्यास को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

संन्यास को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा मैरी काॅम ने संन्यास को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वो अभी खेल को नहीं छोड़ने वाली हैं। उन्होंने कहा, ''एक मिनट के अंदर एक एथलीट का सब कुछ चला जाता है। जो भी हुआ वो गलत था। मैं जजों के फैसले से निराश हूं। लेकिन मैं खेल छोड़ने के मूड में नहीं हूं। फिलहाल में कुछ ब्रेक लूंगी। अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगी। अगर कोई टूर्नामेंट होता है तो उसका हिस्सा जरूर बनूंगी।''

Story first published: Thursday, July 29, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+