Tokyo 2020 : मुक्केबाज ने की कान काटने की कोशिश, बाल-बाल बचा 2 बार का 'गोल्ड मेडलिस्ट'

टोक्यो : मोरक्को के मुक्केबाज यूनुस बल्ला ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक में कथित तौर पर अपने कीवी प्रतिद्वंद्वी डेविड न्याका के कान काटने की कोशिश की। 22 वर्षीय बल्ला को राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट विजेता न्याका के खिलाफ बॉक्सिंग रिंग में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। कीवी एथलीट ने पहले दो राउंड आसानी से जीते, लेकिन तीसरे और अंतिम राउंड के दौरान बल्ला अपने प्रतिद्वंद्वी का कान काटने का प्रयास करते दिखे। समय पर बाहर निकलने में कामयाब होने के बाद न्याका बाल-बाल बच गए। मैच जारी रही और न्याका ने 5-0 की जीत के साथ जीत हासिल की, जिससे वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने अमेरिकी मुक्केबाज माइख टायसन को याद किया जब पूर्व विश्व चैंपियन ने 1997 के बाउट के दौरान प्रतिद्वंद्वी इवांडर होलीफील्ड के कान का एक हिस्सा काट लिया। इस मैच को 'द बाइट फाइट' फाइट के नाम से भी जाना जाता था। पत्रकार एंड्रयू गौर्डी ने हालांकि कहा कि बल्ला का टोक्यो 2020 में गोल्ड जीतना नहीं था, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होना था।

मैच के बाद 25 साल के नयाका ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, "क्या तुमने देखा? मुझे नहीं लगता कि रेफरी ने इसे देखा। वह (बल्ला) पूरी तरह से काटने में सफल नहीं हुआ। मेरी किस्मत अच्छी थी कि उसने माउथगार्ड पहना था और यह उतना गंभीर नहीं था। उसने मेरे गाल को काटने की भी कोशिश की।''

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 23:36 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+