For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

World Boxing Championship के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे 4 भारतीय मुक्केबाज, पदक की उम्मीदें बढ़ी

नई दिल्ली। भारत के लिए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले अमित पंघाल और राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले मनीष कौशिक समेत 4 भारतीय मुक्केबाज पुरुषों की विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मंगलवार को अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), पांचवीं वरीयता प्राप्त कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और संजीत (91 किग्रा) ने क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अमित पंघाल ने अपने पहले विश्व चैंपियनशिप पदक की ओर कदम बढ़ाते हुए तुर्की के बातूहान सीफ्की को 5-0 से हराया। वहीं मनीष कौशिक ने चौथी वरीयता प्राप्त मंगोलिया के चिंजोरिग बातारसुख को मात दी। संजीत ने दूसरी वरीयता प्राप्त उजबेकिस्तान के संजार तुर्सुनोव को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। तुर्सुनोव ने पिछले विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। अंत में बिष्ट ने फिनलैंड के अर्सलान खातीव को 3-2 से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई।

और पढ़ें: BCCI अधिकारी अजीत सिंह ने गिनाए सट्टेबाजी के फायदे, बताया क्यों है जरूरी

हरियाणा के मुक्केबाज अमित पंघाल विश्व चैंपियनशिप में दूसरी बार खेल रहे हैं जबकि कौशिक और संजीत की यह पहली विश्व चैंपियनशिप है। चारों भारतीय सेना के मुक्केबाज हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त पंघाल का अब फिलीपींस के कार्लो पालाम से सामना होगा जो पिछले साल एशियन गेम्स के फाइनल में पंघाल से हार गए थे। पालाम ने कोरिया के जो सेहियोंग को हराया।

बुल्गारिया में स्ट्रैंजा मेमोरियल टूर्नामेंट में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके पंघाल 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में हार गए थे। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन कौशिक का सामना अब ब्राजील के वांडेरसन डि ओलिवियरा से होगा। ओलिवियरा ने जापान के साइसुके नारिमत्सु को मात दी।

और पढ़ें: IND vs SA: रोहित शर्मा से लेकर कगिसो रबाडा तक रच सकते हैं इतिहास, आखिर कौन से बनेंगे रिकॉर्ड

पंघाल ने जीत के बाद कहा, 'यह अच्छा मुकाबला था लेकिन मेरा सामना अनुभवी मुक्केबाज से था। मैं अगले मुकाबले के लिए तैयार हूं। मैं इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करता हूं जिनका आज 69वां जन्मदिन है।' संजीत का सामना अब सातवीं वरीयता प्राप्त इक्वाडोर के जूलियो सेसा कैस्टिलो से टोरेस से होगा जिन्होंने हंगरी के एडम हमोरी को मात दी।

Story first published: Wednesday, September 18, 2019, 14:48 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+