For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

World Boxing Championships के सेमीफाइनल में पहुंचे 4 भारतीय बॉक्सर, मैरी कॉम रचेंगी इतिहास

नई दिल्ली। रूस में जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत के लिए गुरुवार को दिन काफी शानदार गुजरा। भारत की ओर से कुल पांच महिला मुक्केबाजों ने इस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी और आज अपने-अपने भार वर्ग में विरोधियों का सामना करने उतरी, जिसमें से 4 बॉक्सर्स ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। देश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक पक्के किए। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम, मंजू रानी, जमुना बोरो और लवलिना बोरगोहेन ने अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत की ओर से सबसे पहले 51 किलोग्राम भारवर्ग में दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम ने अपना मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसके बाद मंजू रानी (48 किलोग्राम भारवर्ग) ने भी अपना मुकाबला जीता और भारत के लिए पदक पक्का किया। हालांकि 81 प्लस किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में कविता चहल को हार का सामना करना पड़ा लेकिन शाम तक जमुना बोरो ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल जीतकर भारत के लिए तीसरा मेडल पक्का कर दिया। आइये एक नजर डालते हैं विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत के हुए मुकाबलों पर:

जमुना बोरो ने पदक किया पक्का, सेमीफाइनल में बनाई जगह

जमुना बोरो ने पदक किया पक्का, सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत की जमुना बोरो ने गुरुवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 54 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ जुमना ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। भारत के प्रतियोगिता में अबतक तीन पदक पक्के कर लिए हैं। जमुना ने क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी की उर्साला गोटलोब को 4-1 से करारी शिकस्त दी।

मैच के पहले राउंड से ही जमुना ने अटैकिंग खेल दिखाया। उन्होंने अपनी मूवमेंट का बेहतरीन उपयोग करते हुए पहले राउंड में विपक्षी खिलाड़ी कई जैब दागे। दूसरे और तीसरे राउंड में भी जमुना अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वी पर हावी नजर आई। क्वार्टर फाइनल बाउट के बाद जजों ने भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में 30-27, 29-28, 28-29, 29-28, 29-28 से फैसला सुनाया।

सेमीफाइनल में पहुंची मंजू रानी

सेमीफाइनल में पहुंची मंजू रानी

भारत की महिला मुक्केबाज मंजू रानी ने गुरुवार को सेमीफाइनल में पहुंचकर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। छठी सीड मंजू ने टॉप सीड उत्तर कोरियाई खिलाड़ी किम ह्यांग मी को 48 किलोग्राम वर्ग में 4-1 से हराया। किम ने नई दिल्ली में आयोजित 2018 संस्करण में कांस्य पदक जीता था।

क्वार्टर फाइनल बाउट के बाद जजों ने मंजू के पक्ष में 29-28, 30-27, 29-28, 28-29, 29-28 से फैसला सुनाया। मंजू का सेमीफाइनल में सामना किससे होगा, यह बुल्गारिया की स्वेदा एसेनोवा और थाईलैंड की चुथामाथ काकसात के बीच होने वाले मुकाबले के बाद तय हो पाएगा।

इतिहास रचने को तैयार मैरी कॉम, ऐसा करने वाली पहली महिला बॉक्सर बनी

इतिहास रचने को तैयार मैरी कॉम, ऐसा करने वाली पहली महिला बॉक्सर बनी

भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने गुरुवार को यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मैरी कॉम ने क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंगोट वालेंसिया को 5-0 से मात दी। सेमीफाइनल में जाकर मैरी ने भारत के लिए एक कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।

48 किलोग्राम भारवर्ग में छह बार विश्व चैम्पियन रह चुकीं मैरी का यह 51 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में पहला पदक होगा। वह हालांकि, इस भारवर्ग में 2014-एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। साथ ही इसी भारवर्ग में मैरी ने लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य जीता था। 48 किलोग्राम में उनके मैरी के नाम कुल सात पदक हैं और अब इस पदक को मिलाकर उनके कुल आठ पदक हो जाएंगे। मैरी महिला एंव पुरुष वर्ग दोनों को मिलाकर विश्व चैम्पियनशिप में आठ पदक अपने नाम करने वाली पहली मुक्केबाज हैं।

हार कर क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई कविता चहल

हार कर क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई कविता चहल

भारत की कविता चहल यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कविता को 81 प्लस किलोग्राम भारवर्ग के अंतिम-8 के मुकाबले में बेलारूस की कावालीवा कातसियार्ना ने 4-1 से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत कविता ने अच्छी की और अपने से लंबे प्रतिद्वंद्वी को उसकी लंबाई का फायदा नहीं उठाने दिया। पहले राउंड के अंतिम 30 सेकेंड ने कविता ने कुछ बेहतरीन जैब भी लगाए।

दूसरे राउंड की शुरुआत में कविता फॉर्म में नजर आई, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उनकी रफ्तार धीमी होती गई। इसका लाभ बेलारूस की खिलाड़ी ने उठाया और कई अंक अर्जित किए। कावालीवा आखिरी राउंड में भारतीय खिलाड़ी पर हावी नजर आई और मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने अपना पदक भी पक्का कर लिया है। मैच में चार जजों ने बेलारूस की खिलाड़ी के पक्ष में फैसला सुनाया जबकि ट्यूनीशियाके एक जज ने कविता के पक्ष में निर्णय लिया।

लवलिना बोरगोहेन ने पोलैंड की कैरोलिना कोस्जेवस्का को 4-0 से हराया

लवलिना बोरगोहेन ने पोलैंड की कैरोलिना कोस्जेवस्का को 4-0 से हराया

लवलिना बोरगोहेन का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। उन्होंने 69 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की कैरोलिना कोस्जेवस्का को 4-0 से मात देकर अंतिम-4 में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की यांग लियू से होगा।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 20:38 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+