
तिलकरत्ने दिलशान
दिलशान 40 साल की दहलीज पर हैं, ऐेस में उनका यह आखिरी टी-20 विश्वकप हो सकता है।

शेन वाटसन
36 साल के शेन वाटसन जिस तरह से अपनी फॉर्म से जूझते दिख रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाडी कतार में खड़े हैं उसे देखकर लगता है कि यह वाटसन का आखिरी विश्वकप हो सकता है।

मशरफे मुर्तजा
मुर्तजा ने खुद ही साफ कर दिया है वह अब लंबे समय तक नहीं खेल सकते हैं। ऐसे में उनके लिए भी यह आखिरी विश्वकप साबित हो सकता है।

लसिथ मलिंगा
मलिंगा 32 वर्ष के हैं लेकिन जिस तरह से वह कई इंजरीज से जूझ रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह उनका आखिरी टी-20 विश्वकप हो सकता है।

युवराज सिंह
इस वक्त युवी 34 वर्ष के है ऐसे में 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी20 विश्वकप तक उनका खेल पाना मुश्किल लगता है।

डेल स्टेन
तेज गेंदबाज का कैरियर अमूमन छोटा होता है। ऐसे में टी-20 फॉर्मेट में जिस तरह की फिटनेस की जरूरत होती है वह स्टेन के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

शाहिद अफरीदी
यूं तो अफरीदी ने कई बार रिटायरमेंट लिया है लेकिन 36 साल के अफऱीदी के लिए यह विश्वकप आखिरी विश्वकप साबित हो सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी
धोनी तकरीबन 35 साल के हैं ऐसे में अगले चार साल तक और खेलते रहना धोनी के लिए कठिन हो सकता है, उन्होंने खुद भी इसके संकेत दिये हैं कि वह कभी भी सन्यास ले सकते हैं।

एबी डिविलियर्स
32 साल के डिविलियर्स पिछले एक दशक से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि वह इस विश्वकप के एक या दो साल बाद क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

क्रिस गेल
टी-20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज गेल 36 वर्ष के हैं, ऐसे में 41 वर्ष की उम्र में इस छोटे फॉर्मेट में खुद को सक्रिय रख पायेंगे यह मुश्किल लगता है।

विश्वकप में युवी के आंकड़े उन्हें बनाते हैं टीम इंडिया के लिए काफी अहम
विश्वकप में युवी के आंकड़े उन्हें बनाते हैं टीम इंडिया के लिए काफी अहम


Click it and Unblock the Notifications