Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Must Read:भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल से जुड़ी 10 खास बातें

मेलबर्न। 19 मार्च को भारत और बांग्लादेश के बीच में भिंड़त होने वाली हैं। दोनों ही टीमें पूरी तरह से इस भिंड़त के लिए तैयार हैं।

आईये जानते हैं इन क्वार्टर फाइनल से जुड़ी 10 खास बातें..

1. इस विश्वकप में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी।

2. विश्वकप में दोनों ही टीमों का एक-दूसरे के प्रति 1-1 रिकार्ड है। साल 2007 में जहां भारत बांग्लादेश से हारा है वहीं साल 2011 में इंडिया ने बांग्लादेश के चीतों को हराया था।

3.विश्वकप में भारत की ओर दो यादगार सेंचुरी बांग्लादेश के ही खिलाफ बनी है। साल 2011 में सहवाग ने 175 रनों की पारी और विराट ने 100 रन बांग्लादेश के ही खिलाफ बनाये थे।

4.भारत के कैप्टन धोनी साल 2007 में बिना खाता खोले बांग्लादेश के ही खिलाफ आउट हुए थे और उसके बाद के किसी भी मैच में जीरो पर आउट नहीं हुए।

5.किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने विश्वकप में आज तक भारत के खिलाफ शतक नहीं बनाया है।

6.भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना पहला विश्वकप मैच बांग्लादेश के ही खिलाफ खेला था, साल 2011 में, तब विराट ने 83 गेंदों में शानदार 100 बनाया था।

7.मौजूदा बांग्लादेश की टीम में 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ साल 2011 में विश्वकप खेला था, इनके नाम हैं Tamim, Imrul Kayes, Shakib Al Hasan, Mushfiqur Rahim, Mahmudullah and Rubel Hossain लेकिन भारत के केवल विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी ही ऐसे हैं जिन्होंने साल 2011 के विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला था।

8.ओवरऑल एकदिवसीय मैचों की बात करें तो भारत और बांग्लादेश की भिंड़त में 24 बार भारत जीता है और दोनों ही अब तक 29 वनडे खेल चुके हैं।
9. आस्ट्रेलिया में पहली बार भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होने जा रहा है।
10. मार्च 2012 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ मैच ऐतिहासिक था क्योंकि इसी मैच में सचिन तेंदुलकर ने अपना सौंवा शतक पूरा किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+