भारत ने दी इंग्लैंड को 388 रनों की चुनौती
राजकोट में इंग्लैंड-भारत के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में युवराज के शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के सामने 388 रनों की चुनौती रखी है.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 387 रन जोड़ने में कुल पाँच विकेट ही गँवाए.
भारतीय टीम शुरु से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करती रही लेकिन आख़िरी दस ओवरों में तूफ़ानी गति से रन बटोरे.
युवराज के शतक के अलावा सहवाग और गंभीर के अर्धशतकों की मदद से भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा.
युवराज सिंह ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी की और 138 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद रहे. वीरेंद्र सहवाग ने 85, गौतम गंभीर ने 51 , एसके रैना ने 43 और धोनी ने 39 रन बनाए जबकि युसुफ़ पठान खाता नहीं खोल सके.
पहले विकेट के रुप में जब गंभीर का विकेट गिरा उस वक्त भारत का स्कोर 127 था वहीं 153 के स्कोर पर सहवाग के रुप में दूसरा विकेट गिरा. तीसरा और चौथा विकेट थोड़ा जल्दी गिरा.
इंग्लैंड की तरफ़ से समित पटेल और स्टीव हार्मिसन कामयाब गेंदबाज़ रहे और उन्होंने दो-दो विकेट लिए. जबकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ को एक ही विकेट मिला.
गेंदबाज़ी का निर्णय
इशांत शर्मा चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया किया था.
भारतीय टीम में तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा एड़ी में लगी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह आरपी सिंह को जगह दी गई है.
वहीं मुरली विजय को भी टीम में जगह नहीं मिल पाई है और मुनाफ़ पटेल को खेलने का मौक़ा दिया गया है.
सात वनडे मैचों की इस सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरी है वहीं इंग्लैंड की टीम के सामने अच्छे प्रदर्शन की चुनौती है.
अभ्यास मैच में मुंबई एकादश के ख़िलाफ़ इंग्लैंड का प्रदर्शन ख़राब रहा है.
टीमें
भारत-वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, युसुफ़ पठान, महेंद्र सिंह धोनी ( कप्तान और विकेटकीपर), मुनाफ़ पटेल, ज़हीर खान, मुनाफ़ पटेल, हरभजन सिंह, आरपी सिंह
इंग्लैंड- इयान बेल, मैट प्रायर ( विकेटकीपर), ओवैस शाह, केविन पीटरसन ( कप्तान), एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पॉल कोलिंगवुड, समित पटेल, रवि बोपारा, स्टुअर्ड ब्रोड, स्टीव हार्मिसन, जेम्स एंडरसन

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications