भारत-पाक भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के बारे में 10 अहम तथ्य
कोलकाता। भारत-पाक के बीच 19 मार्च को होने वाले मुकाबले से पहले दोनों ही टीमें अपनी तैयारियों में जुट गयी हैं। एक तरफ जहां भारत के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा तो दूसरी तरफ बांग्लादेश को हराने के बाद पाक के हौसले बुलंद हैं। कोलकाता में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 55 रनों से हरा दिया था।
ईडेन-गार्डेन में हर कोई पूछे एक ही सवाल 'दादा डूटो टिकट होबे'
इस जीत में जो बड़ी बात है वह है अफरीदी का बल्ले से शानदार प्रदर्शन। उन्होंने इस मैच में 19 गेंदों पर शानदार 49 रनों की पारी खेली थी। ऐसें में भारत के लिए पाकिस्तान को हराना विश्वकप में बने रहने के लिए बहुत ही अहम है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि कोलकाता में खेले गये सभी चार मैचों में भारत को पाक के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

ईडेन गॉर्डेन में पाक कभी नहीं हारा
सीमित ओवरों के खेल में पाक कभी भी ईडेन गॉर्डेन में हारी नहीं है। 1987, 89, 20014 व 2013 में पाक ने भारत को हराया है।

पहली बार होगा टी-20 मुकाबला
ईडेन गार्डेन में भारत-पाक पहली बार टी-20 मुकाबले में भिड़ेंगी।

कोलकाता में कभी टी-20 नहीं हारा पाक
ईडेन गार्डेन मैदान पर पाक कभी भी किसी टीम से नहीं हारी है। पिछले मैच में भी बांग्लादेश को पाक ने 55 रनों से हरा दिया था।

पहले यह मैच धर्मशाला में खेला जाना था
ईडेन गार्डेन से पहले यह मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला मैदान में खेला जाना था। लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से इस मैच को यहां स्थानांतरित किया गया है।

विश्वकप में बने रहने के लिए जरूरी है जीतना
टी-20 विश्वकप में बने रहने के लिए भारत को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत के लिए करो या मरो की स्थिति है।

7 में से 6 में भारत को मिली है जीत
भारत-पाक के बीच अभी तक कुल 7 टी-20 मैच खेले गये हैं। जिसमें से 6 में भारत को जीत मिली है जबकि सिर्फ एक में ही पाक को जीत मिली है।

सभी मैचों में धोनी थे कप्तान
पाक के खिलाफ खेले गये सभी 7 टी-20 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ही कप्तान रहे हैं।

पाक के तीन कप्तान बदले जा चुके हैं
एक तरफ जहां सभी 7 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान धोनी रहे हैं वहीं पाक की ओर से चार मैचों में मोहम्मद हफीज, 2 मैच में शोएब मलिक औऱ एक मैच में शाहिद अफरीदी कप्तान रह चुके हैं।

2007 की जीत के कई हीरों हैं टीम में
2007 के टी-20 विश्वकप के फाइनल के कई खिलाड़ी दोनों टीमों में है। भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, युवराज सिंह तो पाक की ओर से मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक टीम में हैं।

पाक ने विश्वकप के इतिहास में भारत को कभी नहीं हराया है
विश्वकप के टी-20 मुकाबलों में पाक से भारत कभी नहीं हारा है। 2007 में, 2012 में एक और 2014 में खेले गये मुकाबले में भारत ने पाक को हराया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications