For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 में अबतक जड़े गए 10 सबसे तेज अर्धशतक, इन दो खिलाड़ियों का दबदबा

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में तेज गेंदबाजों का बोलबाला है। तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से इस सीजन में काफी परेशान किया है। मैच दर मैच गेंदबाजों की रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ ने बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खुद डेविड वार्नर ने इस बात को माना है कि जब 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद आए तो आप बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन बावजूद इसके कुछ बल्लेबाजों ने अपने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। (आंकड़े 22 अक्टूबर तक के मैच पर आधारित)

आईपीएल के इस सीजन में कुछ बल्लेबाजों ने आतिशी पारी की बदौलत गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए और इस आईपीएल सीजन के सबसे तेज अर्धशतक लगाए। सीजन में फास्टेस्ट 50 की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम सबसे ऊपर आता है। निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए महज 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था। अपनी पारी में पूरन ने 7 छक्के व 5 चौकौं की बदौलत 77 रनों की पारी खेली थी।

आईपीएल के इस सीजन में फास्टेस्ट 50 बनाने वाले खिलाड़ी

  1. निकोलस पूरन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 गेंद पर अर्धशतक
  2. संजू सैमसन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 गेंद पर अर्धशतक
  3. केरून पोलार्ड, आरसीबी के खिलाफ, 20 गेंद पर अर्धशतक
  4. मार्कस स्टॉयनिस, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ, 20 गेंद पर अर्धशतक
  5. दिनेश कार्तिक, किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ, 22 गेंद पर अर्धशतक
  6. एबी डिविलियर्स्, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 गेंद पर अर्धशतक
  7. एबी डिविलियर्स, केकेआर के खिलाफ, 23 गेंद पर अर्धशतक
  8. एबी डिविलियर्स, मुंबई इंडियंस के खिलाफ, 23 गेंद पर अर्धशतक
  9. प्रियम गर्ग, सीएसके के खिलाफ, 23 गेंद पर अर्धशतक
  10. मार्कस स्टॉयनिस, आरसीबी के खिलाफ, 24 गेंद पर अर्धशतक

Story first published: Friday, October 23, 2020, 16:07 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+