Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार गई टीम इंडिया, लेकिन सिखा गई ये 10 बातें

नयी दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो चुका है। सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों से मिली करारी शिकस्त के बाद चारों ओर से टीम इंडिया की आलोचनाएं होने लगी।

मीडिया और सोशल मीडिया पर हार का ठीकरा फोड़ा जाने लगा, लेकिन किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले क्या किसी ने सोचा था कि टीम सेमीफाइनल तक भी जाएगी। धोनी की धुरंधर सेना भले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हो, लेकिन वो हमें ये 10 सीखें सिखा गई।

हार से लें सीख

हार से लें सीख

भले ही हम मुकाबला हार चुके हो, लेकिन ये धोनी का कमाल था कि एक नई टीम को यहां तक खींच लाए। टीम ट्राई सीरिज में जैसा खेली उससे उलट वर्ल्ड कप में खेली। कई अच्छी चीजें हुई हैं भारतीय टीम के साथ।

धोनी की सेना

धोनी की सेना

इस मुकाबले के बाद हमारे गेंदबाज समझ गए हैं कि बॉलिंग कैसे करनी है। हमने सेमीफाइनल को छोड़ कर हर मैच में विपक्षी टीम को ऑल आउट किया है।

10 सीखें सिखा गई टीम इंडिया

10 सीखें सिखा गई टीम इंडिया

हमारे बल्लेबाज फॉर्म में रहे। बल्लेबाजी में ऐसी पिचों पर खेलने का मौका कम मिलता है। सेमीफाइनल को छोड़ कर सभी मैचों में हमारे बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की।

10 सीखें सिखा गई टीम इंडिया

10 सीखें सिखा गई टीम इंडिया

कप्तान धोनी भी मानते हैं कि तेज गेंदबाज और भी अच्छा कर सकते थे। स्पिनरों ने तो अपना काम कर दिया मगर हमारे तेज गेंदबाजों ने भी अपना लय पकड़ लिया है।

सीखा गई 10 बातें

सीखा गई 10 बातें

हमारे तेज गेंदबाज को उनका तय मिल गया। जो उमेश यादव अब तक अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे थे उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टीम इंडिया सीखा गई ये 10 बातें

टीम इंडिया सीखा गई ये 10 बातें

क्रिकेट में कोई कोई दिन होता है जो आपका नहीं होता है। आज हमारा दिन नहीं था, ऑस्ट्रेलिया ने हमसे अच्छी क्रिकेट खेली और जीती। लेकिन खराब पिच पर भी हमने खुद को साबित कर लिया।

कमाल के कैप्टन हैं धोनी

कमाल के कैप्टन हैं धोनी

धोनी के मानसिक ताकत की दाद देनी होगी। कितना नियंत्रण है, हार के बाद भी मुस्कुराना सबके बस की बात नहीं है। मैच के दौरान धोनी ने हमेशा से कमाल का धर्य दिखाया है और यहीं धैर्य उनकी ताकत है।

नई टीम हो गई तैयार

नई टीम हो गई तैयार

भले ही हम मैच हार गए हो, लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि एक नई टीम तैयार हो गई है। मौजूदा टीम में 4 खिलाड़ी धोनी, कोहली, अश्विन और रैना ही ऐसे हैं जिन्‍होंने एक से ज्‍यादा वर्ल्ड कप खेले हैं। गेंदबाज को अनुभव मिला है, एक सीख मिली है कि बड़े मैचों का दबाब क्या होता है।

टीम इंडिया से सीखें ये 10 सीखें

टीम इंडिया से सीखें ये 10 सीखें

बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ टीम इंडिया ने इस बार अपनी फिल्डिंग से भी सबकों चौंका दिया है। वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान टीम की फिल्डिंग बेहतरीन रही। जब भी गेंदबाज प्रेशर में आया क्षेत्ररक्षण ने खिलाड़ियों ने उसका मनोबला उठाया है।

हार के बावजूद सीखा गई ये 10 बातें

हार के बावजूद सीखा गई ये 10 बातें

हम भले ही मुकाबले से बाहर हो गए हो, लेकिन जिस तरह से भारतीय प्रदर्शकों ने इस हार को स्वीकार है वो भी काबिलेतारिफ है। जब भी भारत का मुकाबला रहा स्टेडियम खचाखच भरा दिखा। ऑस्ट्रिलायाई कप्तान भी भारतीय दर्शकों की तारिफ कर चुके हैं। कहना बस इतना ही हार जीत तो लगी रहती है, लेकिन उसे स्वीकार करना बड़ी बात है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+