10 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू मैच में ही कर दिया कमाल
हरारे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में जिम्बाब्वे दौरे पर गयी टीम इंडिया ने जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। पहले वनडे में यंग ब्रिगेड ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन की नाबाद पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
5 महान क्रिकेटर जो अपने पहले मैच में हुए फेल
अपने पहले ही मैच में शतक लगाकर राहुल ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। पहले वनडे में शतक लगाने वाले केएल राहुल भारत के पहले बल्लेबाज बन गये हैं यही नहीं विश्व में ऐसा करने वाले वह 11वें खिलाड़ी भी बने हैं। डेब्यू मैच में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है आइये डालते हैं एक नजर

रवींद्र जडेजा
जड़ेजा ने अपने डेब्यू मैच में 77 गेंदों पर 60 रन की नाबाद पारी खेली थी।

अंबाती रायडू
जिम्बाब्वे के खिलाफ 2013 में रायडू ने 84 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

संदीप पाटिल
1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाटिल ने 70 गेदों पर 64 रनों की पारी खेली थी।

रमन लांबा
लांबा ने जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली थी। उनका 1998 में ढाका में मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से निधन हो गया था।

अजीत वाडेकर
वाडेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 82 गेंदों पर 67 रन का शानदार पारी खेली थी।

मनीष पांडे
मनीष ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 86 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली थी।

नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम इंडिया यह मैच 1 रन से हार गयी थी।

ब्रिजेश पटेल
1974 में इंग्लैड के खिलाफ 78 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली थी।

रॉबिन उथप्पा
2006 में इंग्लैंड के खिलाफ उथप्पा ने 96 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली थी।

केएल राहुल
राहुल ने पहले ही वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications