नयी दिल्ली। आईपीएल 9 के मैच के दौरान बुधवार को मुंबई इंडियंस और रॉलर्स चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत हुई। मुंबई ने 6 विकेट से बैंगलोर को हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। मैच के हीरो बनें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड, जिन्होंने 40 रन की नाबाद तूफानी पारी खेलकर बैंगलोर के हाथों से जीत छीन ली।
Video- देखिये कैसे नंगे पैर डेल स्टेन ने लिया मुंबई की गली में IPL9 का पहला विकेट
इस मैच में जहां मुंबई ने जीत हासिल की तो वहीं 10 शानदार रिकॉर्ड्स बना दिए। मुंबई की ओर से बैटिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। इस अवार्ड के साथ ही उन्होंने आईपीएल में 8 बार ये खिताब जीतकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली।
रोहित शर्मा ने इस मैच में 44 गेंदों में 62 रन बनाएं। इस के साथ ही वो टी-20 में 50 से ऊपर रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। इस मैच के दौरान रोहित और अंबाति रायुडु ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की पारी खेली और इस पारी के साथ ही उन्होंने आईपीएल 9 की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।