For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में सर्वाधिक चौके-छक्के लगाने वाले 10 खिलाड़ी, कोहली दूसरे पायदान पर

नई दिल्ली। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बुधवार के मैच में केकेआर के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों के सामने हथियार डाल दिए, एक-एक करके बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए और पूरी टीम महज 84 रन ही बना सके। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की टीम 10 मैच में से 7 मैच जीते हैं। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम का प्लेऑफ का रास्ता लगभग साफ हो गया है। केकेआर के खिलाफ मैच में कप्तान कोहली ने 18 रन की पारी खेली, इस मैच में कोहली ने 2 चौके लगाए और इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक चौके-छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने 128 मैचों में 128 पारियों में 708 चौके व छक्के लगाए हैं। गेल ने आईपीएल करियर में कुल 373 चौके व 335 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 187 मैचों में 699 चौके-छक्के लगाए हैं। कोहली ने 179 पारियों में 500 चौके व 199 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर 687 चौके-छक्के लगाए हैं। रैना ने 193 मैचों में 493 चौके और 194 छक्के लगाए हैं।

IPL में सर्वाधिक चौके-छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  1. क्रिस गेल- 128 मैच, 708 चौके-छक्के, 373 चौके, 335 छक्के
  2. विराट कोहली- 187 मैच, 500 चौके, 199 छक्के
  3. सुरेश रैना- 193 मैच, 493 चौके, 194 छक्के
  4. शिखर धवन- 169 मैच, 575 चौके, 106 छक्के
  5. डेविड वार्नर- 135 मैच, 485 चौके, 189 छक्के
  6. रोहित शर्मा- 197 मैच, 453 चौके, 209 छक्के
  7. एबी डिविलियर्स- 164 मैच, 378 छक्के, 231 छक्के
  8. रॉबिन उथप्पा- 185 मैच, 449 चौके, 159 छक्के
  9. शेन वॉटसन- 144 मैच, 375 चौके, 189 छक्के
  10. गौतम गंभीर- 154 मैच, 492 चौके, 59 छक्के

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 15:11 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+