दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत के 10 कारण
मेलबर्न। क्रिकेट विश्वकप में पहली बार धोनी ब्रिगेड ने भारत को दक्षिण अफ्रीका पर जीत का स्वाद चखाया। यह ऐतिहासिक जीत थी, जिसमें शिखर धवन का प्रदर्शन ला जवाब था।
इस मैच के साथ भारत अंक तालिका के ग्रुप बी के हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच गया है। ग्रुप बी में सबसे ज्यादा अंक और रन रेट भारत का ही है। यह सब संभव हो सका टीम इंडिया के सामूहिक प्रयासों की वजह से।
दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से हराने का मतलब भारत का मनोबल कई गुना बढ़ गया है। अब टीम यूएई से भिड़ेगी। और उस मैच में भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के साथ-साथ रन रेट को और मजबूत कर सकता है। खैर चलिये बात करते हैं कल मिली जीत के दस कारणों की जो आप स्लाइडर में तस्वीरों के साथ पढ़ सकते हैं।

शिखर धवन के 137 रन
शिखर धवन ने मैच में 137 रनों की शानदार पारी खेली। जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले सचिन ने 2011 में 111 रन बनाये थे।

अजिंक्य रहाणे का अर्द्धशतक
अजिंक्य रहाणे ने बहुत तेजी से अर्द्धशतक बनाया। 60 गेंदों पर 79 रनों ने टीम को मजबूती प्रदान की।

300 से ज्यादा का स्कोर
डेल स्टाइन जैसे गेंदबाज के सामने 300 से ज्यादा रनों का स्कोर बेहद सम्मान जनक बात है।

दो सेंचुरी पार्टनरशिप
पहले पार्टनरशिप धवन-विराट कोहली की ( दूसरे विकेट के लिये 127 रन) और धवन-रहाणे (तीसरे विकेट के लिये 125 रन )

एबी डीविलियर्स का रन आउट
एबी डीविलियर्स को मात्र 30 रन पर मोहित शर्मा ने रन आउट किया।

अच्छी फील्डिंग
भारतीय टीम की मेलबर्न में बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली।

धोनी की कप्तानी
सौरव गांगुली ने भी 308 रनों पर धोनी की कप्तानी को सराहा।

धोनी का टॉस जीतना
धोनी की लक यहां पर काम दे गई, कि उन्होंने टॉस जीता।

बेहतरीन गेंदबाजी
मोहम्मद शामी, आर अश्विन, मोहित शर्मा की गेंदबाजी कमाल की रही।

81 हजार भारतीय
मैच देखने करीब 90 हजार लोग आये, जिनमें से 81 हजार भारतीय थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications