Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक-न्यूजीलैंड के मैच में बने 10 रिकॉर्ड, अफरीदी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार के साथ ही पाक का टी-20 विश्वकप में सफर लगभग खत्म हो गया है। मैच में जिस तरह से पाकिस्तान के बल्लेबाज धराशायी हुए उसने पाक फैन के सपनों को भी तोड़ दिया। मैच में मार्टिन गप्टिल की 48 गेंदों पर तूफानी 80 रनों की पारी के चलते न्यूजीलैंड ने पाक को 181 रन का लक्ष्य दिया था।

भारत-बांग्लादेश की टक्कर आज, मिल सकता है रहाणे-भज्जी को मौका

पाकिस्तान की ओर से सर्जील खान ने 47 रनों की पारी खेलकरर जबरदस्त शुरुआत भी दी लेकिन बाकी के पाक बल्लेबाज एक-एक करके धराशायी हो गये और पाक को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कई अहम रिकॉर्ड भी, आइये डालते हैं उसपर नजर

सबसे बड़ी साझेदारी

सबसे बड़ी साझेदारी

पिछले 11 टी-20 मैचों में यह पाक के लिए सलामी बल्लेबाजों की सबसे बड़ी साझेदारी थी।

न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

टी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड़ सेमीफाइनल में पहुंचा है।

गप्टिल ने जड़े चार अर्धशतक

गप्टिल ने जड़े चार अर्धशतक

मार्टिन गप्टिल ने 2016 में चार अर्धशतक जड़े हैं। जबकि इस वर्ष सर्वाधिक 5 अर्धशतक विराट कोहली ने जड़े हैं।

अफरीदी के नाम सर्वाधिक छक्के

अफरीदी के नाम सर्वाधिक छक्के

शाहिद अफरीदी के नाम टी-20 क्रिकेट में पाक की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। अफरीदी के नाम 19 छक्के हैं जबकि उमर अकमल के नाम 18 छक्के हैं।

पाक का सबसे तेज पचासा

पाक का सबसे तेज पचासा

टी-20 क्रिकेट में पाक ने सबसे तेज 50 रन बनाये हैं।

31 गेंदों में एक भी बाउंड्री

31 गेंदों में एक भी बाउंड्री

पाक इनिंग की आखिरी 31 गेंदों पर एक भी बाउंड्री नहीं लगी।

शाहिद अफरीदी के नाम सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड

शाहिद अफरीदी के नाम सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। उन्होंने लसिथ मलिंगा के 38 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

सबसे महंगे मोहम्मद आमिर

सबसे महंगे मोहम्मद आमिर

अपने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में मोहम्मद आमिर ने चार ओवर में सर्वाधिक 41 रन दिये हैं।

पावर प्ले में पाक का सर्वाधिक स्कोर

पावर प्ले में पाक का सर्वाधिक स्कोर

पहले छह ओवर में पाक ने किसी भी टी-20 विश्वकप का सर्वाधिक 66 रन का स्कोर किया है।

गप्टिल के नाम एक टीम के खिलाफ तीसरा बड़ा स्कोर

गप्टिल के नाम एक टीम के खिलाफ तीसरा बड़ा स्कोर

टी-20 में मार्टिन गप्टिल ने पाक के खिलाफ 376 रन बनाये हैं। किसी भी टीम के खिलाफ खिलाड़ी का यह तीसरा सर्वाधिक स्कोर है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+